महावीर इंटरनेशनल पद्मावती केंद्र अजमेर की आजीवन व सक्रिय सदस्या निवर्तमान महिला कांग्रेस अध्यक्षा सबा खान व उपभोक्ता मंच की सदस्य व समाज सेवी श्रीमती अलका रानी जैन के आकस्मिक निधन पर महावीर इंटरनेशनल पद्मावती व अजयमेरू केंद्र ने सामूहिक रूप से ऑनलाइन श्रद्धांजलि का आयोजन कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना की व उनके परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए भी प्रार्थना की।
पद्मावती केंद्र अध्यक्ष गुंजन माथुर व अजयमेरु केंद्र अध्यक्ष कमल गंगवाल ने बताया कि दिवंगत सबा खान महावीर इंटरनेशनल पद्मावती केंद्र अजमेर की आजीवन सदस्या थी व केंद्र की उपाध्यक्ष भी रही चुकी थी।
अजयमेरू केंद्र के संरक्षक अशोक छाजेड़ व पद्मावती केंद्र की निवर्तमान अध्यक्षा संतोष पंचोली ने बताया कि सबा खान महावीर इंटरनेशनल पद्मावती केंद्र अजमेर की बहुत ही सक्रिय सदस्या थी । उनके देहावसान से केंद्र को अपूर्तनीय क्षति हुई है ।
गजेंद्र पंचोली व निकिता पंचोली ने बताया कि इस ऑनलाइन श्रद्धांजलि सभा में अशोक छाजेड़, कमल गंगवाल, गुंजन माथुर, संतोष पंचोली, राजकुमार गर्ग, विजय जैन पांड्या, सीए विकास अग्रवाल, किशन गुप्ता, प्रवीण जैन, लोकेश जैन, रविंद्र लोढ़ा, दीपाली माथुर, मोना जैन, गरिमा सारस्वत, लता माथुर, राजेंद्र स्वरूप माथुर, गजेंद्र पंचोली, अनूप माथुर, माया संचेती, मीनू स्पीक, अंजली सक्सेना, अनुराग जैन इत्यादि ने भाग लिया ।
कमल गंगवाल
अध्यक्ष, महावीर इंटरनेशनल, अजयमेरु, अजमेर।
मो. 9829007484