राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा अजमेर में ट्रांसपोर्ट नगर कायड़ घुघरा फॉयसागर कालबेलिया बस्ती लोहागल में वीडियो कॉल के माध्यम से संस्थान द्वारा कोरोना के प्रति जागरूक किया गया साथ ही झुग्गी बस्ती में बच्चों के परिवारों के स्वास्थ्य आजीविका व शिक्षा को लेकर चर्चा की गई इसके साथ ही अभी किन किन समस्याओं का उन्हें सामना करना पड़ रहा है इसको लेकर संस्था कार्यकर्तओं द्वारा चर्चा की गई
संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ एस एन शर्मा के अनुसार झुग्गी बस्ती के परिवारों को वीडियो कॉल के माध्यम से कोरोना के प्रति जागरूक किया जा रहा है साथ ही उनके परिवार के स्वास्थ्य व आजीविका शिक्षा को लेकर चर्चा की गई साथ ही अजमेर की सभी झुग्गी बस्ती में कोरोना जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिससे सभी झुग्गी बस्ती के परिवारों को जागरूक किया जा सके इसके साथ ही झुग्गी बस्ती के परिवारों को आ रही समस्या के समाधान के लिए संस्थान के कार्यकर्ता को नियमित सभी झुग्गी बस्तियों के लोगो से संपर्क में रहने को कहा गया है साथ ही संस्था द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर सभी झुग्गी बस्तियों के परिवारों को अवगत कराया गया है ।कार्यक्रम में संस्थान कार्यकर्ता चंदू गिरी मंजू मेघवंशी व चाँदनी शर्मा का योगदान सरहनीय रहा है।