वरिष्ठ पत्रकार नरेन्द्र चौहान की पत्नी श्रीमती इंदु चौहान का निधन

अजयमेरू प्रैस क्लब के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार श्री नरेन्द्र चौहान की पत्नी श्रीमती इंदु चौहान का निधन मंगलवार , 18 मई को शाम 4 बजे हो गया है । वह पिछले कई दिनों से जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में भर्ती थीं । कोरोना संक्रमित होने के बाद कई बार उनके स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव आते रहे । अंततः आज शाम उन्होंने आखिरी सांस ली । उनकी पार्थिव देह का अंतिम संस्कार आज ही पहाड़गंज स्थित श्मशान स्थल पर कर दिया गया ।
दुख की इस घड़ी में अजयमेरू प्रैस क्लब के सभी सदस्य श्री नरेन्द्र चौहान के साथ खड़े हैं । ईश्वर से कामना है कि चौहान परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे । अजयमेरू प्रैस क्लब की कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि । ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे । शत शत नमन ।

डॉ.रमेश अग्रवाल
राजेन्द्र गुंजल

error: Content is protected !!