हर गाँव हर ढाणी में कोरोना से बचाव,जांच व वैम्सीनेसन की सम्पूर्ण जानकारी मुहैया कराये

मीना त्यागी
आम आदमी पार्टी अजमेर की जिला अध्यक्ष मीना त्यागी ने ग्रामीण क्षेत्रों में बढते कोरोना के केसो को लेकर चिन्ता व्यक्त की,आज ग्रामीण एरिया में लोग डरे व सहमे हुए हैं यही कारण है वो जांच कराने से और वैक्सीन की सम्पूर्ण जानकारी ना होने से डॉक्टर के पास जाने से कतराते है और ग्रामीण क्षेत्रों में या आसपास झोला झाप डॉक्टर को दिखाते हैं ऐसे में जानकारी का अभाव होने से मरीज की जान को भी जोखिम हैं और मौत का असली कारण भी सामने नही आ रहे। ऐसे में सरकार उचित कदम उठाए। दिनांक 18/5/21 को राजस्थान सरकार को एक पत्र लिख गाँव ढाणी व छोटे कस्बो में बढ रहे कोरोना से संकमित लोगों की तरफ ध्यान आर्कषित कराते हुए कहा है इस वक्त सरकार हर गाँव हर ढाणी में कोरोना से बचाव,जांच व वैम्सीनेसन की सम्पूर्ण जानकारी मुहैया कराये और सभी जगह टीकाकरण कैम्प लगाये जिससे ग्रामीण क्षेत्रो में भी हर घर तक वैम्सीनेसन हो सके! सभी ग्रामीण क्षेत्रो मै आक्सीजन सहित एम्बुलेन्स हो, ताकि काफी हद तक कोरोना की बढ़ती रफ्तार को रोका जा सके।

मीना त्यागी
ज़िला अध्यक्ष
AAP ajmer

error: Content is protected !!