जीडी बड़ाया हॉस्पिटल को कोविड के लिए अधिकृत किया गया

कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती करने के आदेश।

गेगल बालाजी मंदिर जयपुर रोड स्टेशन जीडी बड़ाया हॉस्पिटल को कोविड-19 कि मरीजों के इलाज के लिए अधिकृत किया गया है। अस्पताल अब अपनी पूरी क्षमता और तन्मयता से कोविड 19 से गरीब रथ ग्रसित मरीजों के इलाज के लिए तैयार और तत्पर है। इस महामारी के मद्देनजर हॉस्पिटल में हर बेड पर ऑक्सीजन की समुचित व्यवस्था है, संक्रमण की सटीक जांच के लिए उच्चस्तरीय 32 स्लाइड सिटी स्कैन, एक्स-रे व उपचार के लिए उच्च दर्जे के वेंटिलेटर और बाइपेप उपलब्ध है । इस 200 बेड क्षमता वाले हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए 100 बेड आरक्षित किए गए हैं जिन पर केवल कोरोना संक्रमित मरीजों का ही इलाज किया जाएगा।
बताया कि जीडी बड़ा हॉस्पिटल के प्रेसिडेंट केशव बढ़ाया ने बताया कि संक्रमित मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके इसके लिए हॉस्पिटल में विशेष व्यवस्थाएं की गई है। आगंतुकों को बकायदा थर्मल स्क्रीनिंग और ऑक्सीमीटर से जांच के पश्चात ही प्रवेश दिया जाता है। अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों को बेहतर उपचार के साथ आत्मीयता का भी अनुभव होता है क्योंकि यहां अनुभवी फिजीशियन व डाॅक्टर मरीजों से नियमित रूप से मिलते और स्वास्थ्य पर निगरानी रखते हैं। इसी कारण यहां कोरोना ईलाज की बेहद उच्च सक्सेस रेट है ।क्योकि भर्ती मरीज कम समय में ही बेहतर ईलाज लेकर कोरोना से ठीक होकर घर जा रहे हैं।
डाॅ बड़ाया ने बताया कि इस समय हर जुकाम, खांसी व बुखार को कोरोना संक्रमण मान कर ही
तुरंत चिकित्सक की सलाह लें व समुचित ईलाज लें। यहां कोरोना के मरीजों के लिये होम केयर
आदि की भी सुविधा उपलब्ध है।
जी डी बड़ाया अस्पताल जयपुर रोड हाइवे पर स्थित है जहां आस पास के कई क्षेत्रों के निवासियों के लिये यही एकमात्र बडा़ अस्पताल है जहाॅ कोरोना से संक्रमित मरीजों के अतिरिक्त अन्य सामान्य व गंभीर बिमारियों के बेहतर उपचार के लिये भी हर तरह की उच्चतम कोटि की चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां नेत्र, आर्थोपेडिक, पथरी, लीवर व दूरबीन द्वारा की जाने वाली अन्य सभी प्रकार जटिल से जटिल सर्जरी के लिये भी सम्पूर्ण सुविधाएं हैं, जिसका लाभ सम्पूर्ण राजस्थान के मरीज को मिल रहा है। यहां जांच के लिये 32 स्लाइस सीटी स्कैन, सोनोग्राफी, वेन्टीलेटर, बाईपेप व उच्च दर्जे के माॅनिटर आदि उपलब्ध
है। बेहद ही कम दरों पर ब्लड, युरिन व हार्मोन्स आदि की जांचे भी हर समय होती है। अनुभवी चिकित्सकों व सर्जन्स की टीम के साथ पूर्ण प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ अस्पताल में हर समय उपलब्ध रहता है। राजस्थान की जनता को कोरोना मुक्त करने के अभियान में जीडी बडाया अस्पताल भी मानवता की रक्षा के लिये तत्पर खड़ा है।

error: Content is protected !!