गांवो को गिरफ्त में ले रहा कोरोना

126 सेम्पल्स 16 पॉजिटिव 4 शहर से 12 गांवो से
अस्पताल में एक संक्रमित महिला की हुई मौत

केकड़ी 21 मई (पवन राठी) कोरोना वायरस अब तेजी से गांवो को अपनी गिरफ्त में ले रहा है।यह मैं नही सरकारी रिपोर्ट्स/आंकड़े खुद बयां कर रहे है।जिला अस्पताल द्वारा शुक्रवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार 126 सेम्पल्स लिए गए जांच पर 16 सेम्पल्स के रोगी संक्रमित पाए गए इनमे से केकड़ी शहर से 2 और ग्रामीण क्षेत्रो से 14 रोगी है।यह स्पष्ट करता है कि गांवो को कोरोना वायरस तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रहा है।
इसका प्रमुख कारण गाइड लाइन के अनुसार गांवो के लोग नही चल रहे है ना मास्क-ना दो गज की दूरी।
प्रमुख चिकित्सा अधिकारी एन सी जैन ने बताया कि शुक्रवार को 18 से44 वर्षायु के 82 पुरुषों और 66 महिलाओं सहित कुल 148 लोगो के टीका लगाया गया।
एक कोरोना संक्रमित केकड़ी निवासी 52 वर्षीय उपचाराधीन महिला का निधन हुवा है। 7 रोगियों को स्वास्थ्य लाभोप्रान्त डिस्चार्ज किया गया। 20 रोगियों को रेमेडी सीवर इंजेक्शन लगाए गए। घर मे ही आइसो लेशन में 44 रोगियों ने कोरोना को मात देने में सफलता हासील की है।क्षेत्र में कुल 195 है।

error: Content is protected !!