राजीव गांधी जी की 30 वी पुण्यतिथि को बलिदान दिवस (सेवा दिवस ) के रूप में मनाया

अजमेर 21 मई – अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष लालजी देसाई, प्रदेश जननायक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद डोटासरा, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत के निर्देशानुसार भारत रत्न राजीव गांधी जी की 30 वी पुण्यतिथि को बलिदान दिवस, (सेवा दिवस ) के रूप में मनाया मनाया जा रहा है ।
इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस सेवादल महासचिव पार्षद द्रोपदी कोली द्वारा भजनगंज क्षेत्र राम मंदिर अजमेर में कोरोना से बचाव हेतु वैक्सीनेशन कैंप रखा गया जिसमें क्षेत्र के अधिकतर लोगों ने वैक्सीन लगाई व स्थानीय नागरिकगणों ने उक्त कैम्प का लाभ उठाया एवं साथ ही जवाहर फाऊंडेशन की द्रोपदी कोली द्वारा निर्धन व कच्ची बस्ती में करीब 300 भोजन सेवा थाली बस्तियों में जाकर वितरित कर भारत रत्न राजीव गांधी जी के नक्षे कदम पर चलने का संकल्प लिया व उन्हें याद किया।
इस दौरान सेवादल के हरिप्रसाद जाटव, सतीश कुमार, राकेश मिश्रा, मनोज गोठवाल, मुकेश टेलर, मुकेश सबलानिया, पुनीत सांखला, ताराचंद गडौरिया, सरोज गहलोत, दीपमाला, उमादेवी, कांता देवी, विमला देवी, ममता, शांति, पुष्पा, गायत्री, कमला, जयश्री इत्यादि महिला कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता का सहयोग सराहनीय रहा।

(द्रोपदी कोली)
मो. 9351329069

error: Content is protected !!