कोविड पेशेंट को भोजन पैकेट सुबह शाम घर भेजे जा रहे है।
अजमेर. 22 अप्रेल 2021। स्वामी हिरदराम जी के प्रेरणा व पूज्य पारब्रह्म ट्रस्ट नवाब का बेडा के संयुक्त तत्ववधान में जन सहयोग से 28 दिनों से लगातार जिस घर में सभी मरीज पाॅजिटिव आ गए है व उसके घर पर कोई खाना बनाने वाला नहीं है उसके घर भोजन पैकेट भेजे जा रहे है। आज तक लगभग 6400 पैकेट भेजे जा चुके है।
जानकारी देते हुए कंवल प्रकाश ने बताया है कि इस सेवा में दानदाता ही अपना पूरा सहयोग कर रहे है। सावित्री केसवानी द्वारा 11000 रूपए की राशि भेट की गई है। जो ईसाई मोहल्ला स्थित बाबा तुलसीराम साहिब दरबार की और से प्रदान की गई है।
सावित्री केसवानी कहां कि हम बाबा तुलसीराम साहिब के आशीर्वाद से हमने बहुत कुछ पाया है। हमारा भी फर्ज बनता है कि उनके नाम पर कुछ सेवा कार्य करते रहे। जितनी हमको क्षमता होगी उस अनुसार हम सेवा करते रहेगे।
मनीष हसीजा ने बताया कि सभी भामाशाहों का जिन्होने कोविड पीड़ित व उनके परिवार को घर बैठे भोजन पहुचाने की हमारी सेवा को इस महामारी के समय जब अपने अपनो का साथ नही दे रहे बेहतरीन व आवश्यक मान कर आर्थिक सहयोग दिया।
जानकारी देते हुए पूज्य पारब्रह्म ट्रस्ट नवाब का बेडा के ट्रस्टी ने बताया कि जय किशन लखयानी ने बताया कि रोजाना 250 से 350 पैकेट दिए जा रहे है। जिन परिवारों में कोविड मरीजो की रिपोर्ट व घर का पता 9799128466 पर भेजता है। उस पेशेन्ट के घर तक भोजन स्वच्छ व पैक करके दोपहर का भोजन 12 बजे से 2 बजे तक व रात्रि भोजन सांय 5 बजे से 7ः00 बजे तक निःशुल्क भेजा जा रहा।
संस्था के सूरज चंदेल ने बताया कि पूरी सेवा कार्यों में करीब 20 व्यक्ति अपनी सेवाएं दे रहे है। भोजन पैकेट में दाल, हरी सब्जी, रोटी, चावल व सलाद पैक डब्बे में डाॅक्टरों की सलाह से मरीज के निवास स्थान तक भेजे जा रहे है। यदि किसी को भी इसमें सहयोग करना है तो मो. 99283-90390 पर सम्पर्क कर सहयोग कर सकते है। सभी दानदाताओं का कोटि कोटि आभार साधुवाद आपका स्नेह और साथ इसी तरह से बना रहे।
कंवल प्रकाश किशनानी
9829़070059