निर्धन, असहाय परिवारो को खाद्य सामग्री बटवाने की मांग की

अजमेर 25 मई – कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण लगातार लाॅकडाउन की समय सीमा बढ़ाने, जनअनुषासन पखवाडा, वीकेड कर्फयु होने से जनहित को देखते हुए नगर निगम पार्षदो द्वारा विकास फंड में से पूर्व की भांति 150000/- की राषि की सुखी व खाद्य साम्रगी प्रत्येक वार्ड में भिजवाने हेतु नगर निगम महापौर महोदय से मुलाकत की।
यह जानकारी देते हुए पार्षद द्रोपदी कोली ने बताया कि लाॅकडाउन की समय सीमा बढ़ाने से निम्न व मध्यम परिवारो के समक्ष चूल्हे चलने व खाद्य सामग्री की विकट समस्या उत्पन्न हो गई है। जिस कारण अधिकांष वार्डो में यह समस्या बढ़ती जा रही है जिससे वार्ड के सभी पार्षदगण काफी दुखी है। कई परिवार के पास तो रोजी रोटी का भंयकर संकट आ गया है। इसी को लेकर नगर निगम के पार्षदगणो द्वारा महापौर महोदया से पार्षदो के फंड में से 150000/- की राषि की सुखी व खाद्य साम्रगी प्रत्येक वार्ड में भिजवाये जाने हेतु आग्रह किया गया ताकि उन्हें कुछ आंषिक मदद प्राप्त हो सके। पूर्व में भी आयुक्त महोदय से भी इस बाबत् मांग पत्र दिया गया था। महापौर महोदया ने उक्त मांग को गंभीरता से लेते हुए सभी पार्षदो को इस बाबत् शीघ्र निर्णय लेने हेतु आष्वस्त किया है।
इस दौरान पार्षद द्रोपदी कोली, श्रवण कुमार, विनोद कुमार, विक्रम तम्बोली, मोहम्मद शाकिर, सुनील धानका, मुकेष, श्रीमती गीता देवी, काजल यादव, अनीता चैरसिया, श्रीमती अंजली, जावेद खान, बनवारीलाल शर्मा, नकुल खंडेलवाल, सीता किरण, हितेष्वरी टांक, सुभाष जाटव, मोहम्मद वसीम आदि पार्षदगण मौजूद रहे।

(द्रोपदी कोली)
मो. 9351329069

error: Content is protected !!