बुद्ध पूर्णिमा और गोरखनाथ जयंती पर सेवा कार्य

श्री पर्वतेश्वर महादेव मंदिर सेवा परियोजना, के तत्वाधान में बुधवार पर्वतपुरा स्थित शिव मंदिर पर बुद्ध पूर्णिमा और गोरखनाथ जयंती के अवसर पर जो इस भयंकर बीमारी में लोगों की सेवा कर रहे हैं उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए परियोजना सचिव तगत सिंह गौड़ ने बताया कि इस अवसर परहमारे सफाई कर्मचारी,नर्सिंग कर्मी वह पुलिस कर्मियों का दुपट्टा वह माला पहनाकर सम्मान किया गया। और इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद पृथ्वी सिंह गौड ने कहा कि हमें समय-समय पर जो इस भयंकर बीमारी में भी हमारी मदद कर रहे हैं उन लोगों का सम्मान करते रहना चाहिए।गर्मी को देखते हुए मूक-बधिर पशु पक्षियों के लिए चारे पानी दाने की व्यवस्था के कार्यक्रम का आयोजन किया गया. तगत सिंह गौड़,मंदिर महासचिव , इस अवसर पर लोकेश मिश्रा ओर रजनीश, वीरम सिंह रावत सुरेंद्र, सिंह रावत, गजेंद्र सिंह, गौरव शर्मा, राजू, केदार, सुरेश उपाध्याय, नरेंद्र सिंह जी राठौड़,तगत सिंह गौड , परियोजना महासचिव अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

तगत सिंह गौड
महासचिव।
श्री पर्वतेश्वर महादेव मंदिर सेवा परियोजना

error: Content is protected !!