कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता व मानव अधिकार परिषद के अध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, जिलाधीश प्रकाश राजपुरोहित चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी के के सोनी से रामनगर व कोटडा डिस्पेंसरी, को कोविड डेडीकेटेड अस्पताल बनाए जाने की मांग की है। कांग्रेस नेता शैलेश गुप्ता ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि कोरोना महामारी में संभाग के सबसे बड़े चिकित्सालय जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में कोरोना महामारी के सैकड़ों मरीज आ रहे हैं। पंचशील में कोविड चिकित्सालय बन गया है, चंद्रवरदाई में शीघ्र ही चालू होने वाला है,सेटेलाइट में भी चालू हो गया है, ऐसे में ऋषि घाटी से लेकर नौसर घाटी तक व फायसागर खरखेड़ी तक उत्तर विधानसभा क्षेत्र के बड़े भूभाग में। जिसके अंदर लगभग 7-8 वार्ड नगर निगम के आते हैं। ऐसे में राम नगर कोटडा डिस्पेंसरीओं को कोविड अस्पताल के रूप में स्थापित कर दिया जाए तो यहां के हजारों निवासियों को। जेएलएन व दूसरे अस्पतालों की ओर भागना नहीं पड़ेगा और उनको यही इलाज मिल जाएगा। साथ ही मुख्य चिकित्सालय पर इन मरीजों का दबाव नहीं पड़ेगा। शैलेश गुप्ता ने इस बारे में पूर्व में मुख्यमंत्री व चिकित्सा मंत्री को मेल भेज कर अपनी मांग भी रखी थी।