अजमेर 26मई 2021 पिछले लगभग ढेड साल से लाॅक डाउन की स्थित को देखते हुए और कोरोना महामारी के चलते अजमेर में जो आसपास में कच्ची बस्तियां हैं जो कि अपना जीवन यापन कचरा संग्रहण कर वह भीख मांग कर अपनी आजीविका चलाते हैं बंदहोने के कारण उनको अपनी आजीविका चलाने में बहुत परेशानी आ रही है ।जयोति विकास
समिति के तत्वावधान में ग्रामीण क्षेत्र के लोगो और जिले के जो आसपास में झुग्गी झोपड़ियों में रह रहे हैं। 50परिवारों को परिवार संचालन के लिए रसद सामग्री का वितरण किया गया। कल्याणपुरा गांव में रसद सामग्री के20वितरण किया गया वह दोराईगांव में जो झुग्गी झोपड़ियों में परिवार रह रहे हैं उन्हें 30 रसद सामग्री का वितरण किया गया लोकेश मिश्रा ने बताया कि ज्योति सेवा समिति के डायरेक्टर रोबिन मार्शल के नेतृत्व में एक किट में दस किलो आटा,दस किलो चावल,दो किलो दाल,1 लिटर तेल, एक सेनेटरी पैड ,मास्क सहित 5 सामान प्रदान किये जा रहे है। रोबिन मार्शल ने बताया कि इस काम में लोकेश मिश्रा और अशोक मिश्रा कालू रावत आदि कार्यकर्ताओं द्वारा वहां जाकर किट वितरण किया जा रहा है। और अब तक पांच सौ लोगो को कट वितरित किये जा चुके है मसूदा320, और अजमेर के 180 बसो के ड्राईवरो को प्रदान किये जा चुके हैं।
रोबिन मार्शल
डायरेक्टर
ज्योति विकास समिति