केकडी 27 मई(पवन राठी)
भाजपा केकड़ी शहर मंडल की वर्चुअल मीटिंग संपन्न केकड़ी 26-27 मई भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के निर्देशानुसार भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश व्यापी सेवक कार्य को संपन्न कराने के लिए कोरोना महामारी को देखते हुए केकड़ी शहर मंडल की वर्चुअल बैठक आज संपन्न हुई बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा धारा 370 की समाप्ति सी ए ए, ट्रिपल तलाक तथा नए किसान कानून व भव्य राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने के लिए के लिए केंद्र सरकार को हार्दिक बधाई दी गई साथ ही कोरोना महामारी में पहली दफा भारत में स्वदेशी वैक्सीन का निर्माण होने को अत्यंत हर्ष जताया गया तथा मुफ्त वैक्सीन का टीकाकरण करने के लिए भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी गई तथा केंद्र सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने पर कोरोना महामारी के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए विभिन्न सेवा कार्य करने की चर्चा की गई बैठक के प्रारंभ में मंडल अध्यक्ष अनिल राठी ने बैठक की प्रस्तावना रखते हुए सभी का स्वागत करते हुए केकड़ी शहर मंडल के सभी पदाधिकारियों बूथ अध्यक्षों कार्यकर्ताओं व पार्षदों का हार्दिक आभार जताया जिन सभी के सहयोग से इस विपदा के समय में रक्तदान शिविर भोजन पैकेट वितरण मास्क वितरण सहित कई सेवा कार्य किए जा रहे हैं और आगे भी सभी के सहयोग से सेवा कार्य अनवरत जारी रखने की अपील की गई, बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भाजपा नेता राजेंद्र विनायका ने केकड़ी शहर मंडल द्वारा किए गए विभिन्न सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सेवा ही संगठन कार्यक्रम के माध्यम से केकड़ी शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर सहित विभिन्न सेवा कार्य किए जो प्रशंसनीय है आगे भी 28 29 व 30 तारीख को सेवा ही संगठन के बैनर तले हमें जन सेवा के कार्य करने हैं इसके लिए सेवा ही संगठन के संयोजक महेश बोयत को कहा कि योजनाबद्ध तरीके से सेवा कार्य किए जाएं सेवा ही संगठन के संयोजक महेश भट्ट ने सभी कार्यकर्ताओं को वैक्सीन के लिए आमजन को प्रेरित करने तथा भ्रांतियां दूर करने के साथ-साथ सेवा कार्य में अपना सहयोग देने व सुझाव देने की अपील की गई पार्षद प्रीति जैन ने सभी से अपने घर की छत ऊपर पक्षियों के लिए दाना पानी रखने तथा नजदीकी पेड़ों पर परिंदे बांधने की अपील की जिससे इस गर्मी के बीच में प्रकोप से मूक पक्षियों की हम सहायता कर सके और वह पानी के अभाव में दम नहीं तोड़े नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी ने सभी पार्षद बंधुओं तथा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि कोरोना विभीषिका ने गरीब व असहाय व्यक्तियों की सहायता के लिए सरकार द्वारा खाद्यान्न व अन्य सहायता सामग्री बनाने के लिए लिस्ट बनाई जा रही है इसमें सभी अपने बीएलओ वह अपने हिसाब से आवश्यकता वाले व्यक्तियों की सूची बनाकर संबंधित विभाग को देने की अपील की जिससे कोई भी इस विपदा के समय में वंचित नहीं रहे और उसे कुशलता से अपना जीवन यापन कर सके वर्चुअल बैठक का संयोजन आईटी प्रकोष्ठ के संयोजक रोहन राठी ने किया बैठक में भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, जिला महामंत्री रायचंद बागड़ी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी,सेवा ही संगठन मण्डल संयोजक महेश बोयत, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर,मंडल महामंत्री रामबाबू सागरिया व कमल सांखला,महिला मोर्चा महामंत्री अनीता राठी,सीमा जेतवाल, पार्षद डिंपल बेनीवाल,उषा जैन प्रीति जैन, कोमल राठी, सुमन जेन, आईटी प्रकोष्ठ संयोजक रोहन राठी मण्डल मंत्री प्रितम जैन,रितेश जेन,
मीडिया प्रकोष्ठ संयोजक दिनेश वैष्णव,बनवारी कुमावत,सत्यनारायण माली,
सहित कई कार्यकर्ताओं ने अपना मार्गदर्शन व सुझाव दिये।