दिगम्बर जैन पंचायत बड़ा धड़ा व चांदनी विजय दीवान सूरत वाले, प्रियांशी पियूष टोंग्या इंदौर वालों व कोकिला बाकलीवाल किशनगढ़ ने संयुक्त रूप से जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में दियबीटीएस रोगियों के लिए अस्पताल प्रशासन को उपकरण भेंट किये। बड़ा धड़ा पंचायत के अध्यक्ष प्रदीप पाटनी व प्रवक्ता कमल गंगवाल ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल कक्ष में 10 ग्लूकोमीटर, 2000 ग्लूकोमीटर स्ट्रिप्स भेंट किये जिस पर प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज डॉ. वीर बहादुर सिंह व जेएलएन अधीक्षक डॉ. अनिल जैन ने एक प्रमाण पत्र कार्यालय अधीक्षक, सामूहिक चिकित्सालय संघ, अजमेर के नाम का संस्था को प्रोत्साहन स्वरुप दिया एवं संस्था व समाज सेवियों का आभार व्यक्त किया और उन्होंने जैन समाज के सेवा कार्यों में हमेशा अग्रणी रहने की प्रशंसा की। इस अवसर पर कोतवाली थाना प्रभारी शमशेर खान व उपाधीक्षक जेएलएन डॉ. शालिनी मीणा संस्था द्वारा विशेष रूप से आमंत्रित किये गए। संस्था के अध्यक्ष प्रदीप पाटनी, धड़े के सदस्यगण बसंत सेठी, मनीष सेठी, कमल गंगवाल व पंचायत धड़े के सभी सदस्यों ने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी कोई सामाजिक सरोकार के उद्देश्य से सेवा कार्य के लिए समाज सदैव तत्पर रहेगा।
कमल गंगवाल
प्रवक्ता, बड़ा धड़ा पंचायत, अजमेर
मो. 9829007484