एलोपैथी की निंदा करने वाले बाबा रामदेव को गिरफ्तार किया जावे – प्रताप यादव

अजमेर/ पतंजलि निर्मित आयुर्वेदिक दवाओं की बिक्री बढ़ाने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए व व्यवसायिक लाभ की प्राप्ति हेतु बाबा रामदेव बार-बार एलोपैथी डॉक्टरों व एलोपैथी दवाओं को निरर्थक बता रहे हैं । उनका यह कहना कि अभी तक एलोपैथी के डॉक्टरों द्वारा सिर्फ 10% मरीज ही ठीक किए गए व 90% मरीज आयुर्वेद के द्वारा अथवा योग के द्वारा ठीक हुए हैं ।
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद प्रताप यादव,पुर्व उपाध्यक्ष कैलाश झालीवाल, निवर्तमान सचिव व पुर्व पार्षद तारा देवी यादव ,सचिव व दलित मुस्लिम एकता मंच के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश लद्दद, अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष सौरभ यादव, अजमेर शहर महिला कांग्रेस की निवर्तमान उपाध्यक्ष मीनाक्षी यादव ,पायलट ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष धर्माराम गुर्जर, अल्पसंख्यक विभाग के अली अकबर,समसुद्दीन, बदरुद्दीन कुरैशी ,शेख लतीफ, हिमायू खान व भूपेन्द्र यादव,मनीष यादव आदि ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की सभी प्रकार की पेथीयाँ चाहे एलोपैथी ,आयुर्वेदिक, यूनानी, एक्यूप्रेशर, योगा अथवा अन्य सभी का अपनी अपनी जगह पूरा सम्मान है ।
आज जब देश में कोरोना काल के चलते लाखों व्यक्ति देश के विभिन्न सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों मैं एलोपैथी पद्धति से इलाज करवा रहे थे व करवा रहे हैं । जब कोरोना अपने विकराल रूप में था, तब ढूंढे से भी अस्पतालों में चाहे वह सरकारी हो या प्राइवेट पलंग नहीं मिल रहे थे । ऑक्सीजन व वेंटिलेटर का भारी अभाव था ,इसके बाद भी डॉक्टर साहिबान जमीन पर ही बिस्तर डालकर ,स्ट्रेचर पर व यहां तक की एंबुलेंस में ही इलाज कर रहे थे । ऑक्सीजन चढ़ा रहे थे । जब इतनी विकट परिस्थितियां होती है तो हल्की फुल्की कमियां भी रह ही जाती हैं । कोरोना काल में देश के हजारों डॉक्टर मरीजों की सेवा करते हुए सक्रमित हो गए और इस दुनिया से विदा हो गए, जिन्हें हम नमन करते हैं।
लेकिन बाबा रामदेव जिनकी खुद की डिग्री का कोई पता नहीं, (ऐसी बातें उनके खुद के मुंह से ही सोशल मीडिया पर सुनी गई )उनके द्वारा पूरे देश के सेवाभावी डॉक्टरों और एलोपैथी कि जिस प्रकार हल्के शब्दों में निंदा की गई उससे पूरे देश के लाखों डॉक्टर हतोत्साहित हुए हैं व लाखों मरीज जो अस्पतालों में भर्ती हैं उनमें निराशा व भय व्याप्त हुआ है । जब बाबा रामदेव के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ तो उन्होंने ” किसी का बाप गिरफ्तार नहीं कर सकता” ऐसे सरकार को चेतावनी देने वाले शब्दों का उपयोग सोशल मीडिया पर खुले आम किया ,जो बहुत ही निंदनीय है । उनके शब्दों से ऐसा लगता है कि वह कानून से भी बड़े हैं इन शब्दों से भारतीय संविधान का भी अपमान हुआ है ।
कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष सौरभ यादव ने बताया कि उपरोक्त सभी के द्वारा नरेंद्र मोदी सरकार से मांग की गई की बाबा रामदेव को जो खुले आम सरकार को चेतावनी दे रहा है उसे राजद्रोह के मामले में व चिकित्सा पद्धति की निंदा करने ,लोगों में भय फ़ैलाने और अपनी पतंजली फर्म के व्यापार के लाभ के लिए षडयंत्र पूर्वक अन्य पैथीओं खराब बताने के जुर्म में तुरंत गिरफ्तार किया जाए व जेल में भेजा जाए । सभी ने कहा कि अगर आवश्यकता समझी गई वह दिल्ली में कार्यवाही नहीं हुई तो अजमेर की अदालत में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा ।

सौरभ यादव
निवर्तमान उपाध्यक्ष: अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी (एस.सी. विभाग)

error: Content is protected !!