केकडी 28 मई
अजमेर जिलाधीश प्रकाश चन्द्र राजपुरोहित व एसपी जगदीश चंद्र आज केकडी दौरे पर रहे इस दौरान उन्होंने कस्बे की चेक पोस्ट व तैनात जाब्ते का जायजा लिया व सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अवांछित घूमने फिरने वालो पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए व कहा कि कोरोना के पॉजिटिव केसेस व मृत्यु दर में कमी जरूर आई है लेकिन कोरोना महामारी अभी पूर्ण रुप से खत्म नहीं हुई है इसलिए लोग सजग वह सावधान रहें लापरवाही नहीं बरतें सरकारी गाइडलाइन के पालना करें तथा बेवजह घरों से बाहर नहीं निकले इसमें उनकी व समाज की सभी की सुरक्षा है उसके बाद वह ग्रामीण क्षेत्र के दोनों पर दौरे पर निकल गए इस दौरान उपखंड अधिकारी सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा,पुलिस उप अधीक्षक खींव सिंह,थाना प्रभारी सुधीर उपाध्याय,तहसीलदार राहुल पारीक सहित अधिकारी व कर्मचारी साथ थे।