दिनांक 29 मई 2021: राजस्थान महिला कल्याण मण्डल चाचियावास द्वारा संचालित सागर कॉलेज एवं नेशनल इन्स्टीट्यूट फॉर एम्पावरमेन्ट ऑफ पर्सन विथ मल्टीपल डिसएबिलिटीज (दिव्यंागजन) भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय ऑनलाइन सतत् शिक्षा पुनर्वास (सी.आर.ई.) प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।
संस्था निदेशक राकेश कुमार कौशिक ने बताया कि ऑटिज्म से प्रभावित दिव्यांग बच्चों में खेल एवं सामाजिक कौशल को विकसित करने के विषय पर आयोजित इस वर्चुअल प्रशिक्षण में विशेष शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े 70 से अधिक लोगों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण के दौरान संस्था सचिव एवं मुख्यकार्यकारी श्रीमती क्षमा आर. कौशिक, निदेशक श्री राकेश कुमार कौशिक, डॉ. योगेन्द्र सिंह शेखावत, डॉ जांवडेकर कल्याणी आदि ने अपने सत्रों के माध्यम से ऑटिज्म प्रभावित बच्चों के प्रति समझ विकसित करते हुए उनकी सामाजिक व व्यवहारगत समस्याओं एवं इनके लिए खेल एवं सामाजिक व्यवहार को विकसित करने की तकनीक एवं इसकी आवश्यकता के महत्व को समझाया।
प्रशिक्षण के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री प्रफुल्ल चौबीसा, उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अजमेर ने सम्बोधित करते हुए ऑटिस्टिक बच्चों के लिए प्रशिक्षण को बहुत आवश्यक एवं महत्वपूर्ण बताया साथ ही इस चुनौतिपूर्ण वातावरण में दिव्यांगजन के कल्याण हेतु किए जा रहे कार्यों को सराहनीय बताया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक अनुराग सक्सेना उपनिदेशक एवं कोर्स कोर्डिनेटर भगवान सहाय शर्मा, फेकल्टी पद्मा चौहान, सुनिता कुमारी, सुश्री श्रेया शर्मा एवं उपनिदेशक (आजीविका कार्यक्रम) नानूलाल प्रजापति ने सहयोग किया।
(राकेश कुमार कौशिक)
निदेशक
मो. 9829140992