सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था द्वारा जन सहयोग से चल रही मुहीम “अब कोई जानवर भूखा नहीं सोयेगा” में आज 1500 किलो हरा चारा गौ माता को खिलाया गया। साथ ही 11 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री भेंट करि गयी
संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं संयोजक नोरत बंसल ने बताया की संस्था द्वारा आज कैसर गंज, मदार गेट, नया बाजार, नसिया, दौलत बाघ चौराहा पर घूमने वाली गौ माता एवं नगर निगम अजमेर द्वारा संचालित कांजी हाउस में रहने वाली गौ माताओं को 1500 किलो हरा चारा खिलाया गया। साथ ही शहर में विभिन्न स्थानों पर श्वानो को बिस्कुट, टोस्ट तथा पक्षियों को ज्वार एवं मक्का भी खिलाये गए।
कोषाध्यक्ष जय गोयल एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने बताया की संस्था द्वारा आज 11 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री के किट प्रदान किये गए, किट में 5 किलो आटा, 1 किलो दाल, 1 किलो शक्कर, 1 किलो तेल, 1 किलो नामक एवं मिर्ची और चाय की पत्ती शामिल थी।
राशन सामग्री समाज सेवी लोकेश अग्रवाल के सहयोग से तथा गौ माता को चारा विनीत गर्ग, पूनम गोयल, विनय गोयल, धर्मेंद्र एवं गुप्त दान में प्राप्त राशि से करी गयी।