थाना क्लॉक टावर में किया मास्क व सैनिटीज़र का वितरण

अजमेर शहर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता के नेतृत्व में स्थानीय क्लॉक टावर थानाधिकारी श्री दिनेश कुमावत को पुलिस व आमजन के लिए मास्क और सैनिटाइजर की बोतले भेंट की गई l प्रवक्ता सीए विकास अग्रवाल व कमल गंगवाल ने बताया आमजन में जनजागृति व बचाव ही उपचार के तहत महासंघ द्वारा पूर्व में निर्णय लिया गया था जिसमें शहर के सभी पुलिस थानों में मास्क व सैनिटाइजर का वितरण करने की कड़ी में आज थाना क्लॉक टावर में थानाधिकारी को भेंट किये। इसके अतिरिक्त महासंघ द्वारा अजमेर के विभिन्न क्षेत्रों में भी उक्त सामग्री वितरित की जाएगी और आमजन को कोरोना एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। इस अवसर पर महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता, प्रवक्ता कमल गंगवाल व विकास अग्रवाल, प्रवीण जैन, गिरीश लालवानी, राजकुमार गर्ग आदि उपस्थित थे।
सीए विकास अग्रवाल
प्रवक्ता, अजमेर शहर व्यापार महासंघ
मो. 9829535678

error: Content is protected !!