राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया द्वारा महंगाई के खिलाफ चलाई गई ऑनलाइन मुहिम

अजमेर/ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग द्वारा महंगाई के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया पर हैशटेग #मोदी_मतलब_महंगाई अभियान चलाया गया अजमेर आईटी सेल के मनीष सेन ने बताया कि केंद्र में मोदी सरकार की कुनीतियों एवं कुप्रबंधन ने इस आपदा के वक्त देश को गहरे संकट में डाल दिया है। कोरोना महामारी के बीच विषम परिस्थितियों में मोदी सरकार गरीब, मजदूर, किसान व मिडिल क्लास को राहत एवं सहायता देने की बजाय टैक्स का बोझ डालकर लूट और झूठ का काम कर रही है। आपदा के वक्त मोदी सरकार को गरीब की जेब में पैसा डालना चाहिए लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने उद्योगपति मित्रों की जेब भरने के लिए जनता से ‘‘वसूली मॉडल’’ पर काम कर रहे हैं। जनता की जेब से पैसा निकालने के लिए खाद्य सामग्री, रोजमर्रा की वस्तुएं, गैस सिलेंडर एवं पेट्रोल डीजल के दाम में रिकॉर्ड वृद्धि करके जनता पर महंगाई की मार कर रहे हैं। मनीष सेन ने बताया है कि सोशल मीडिया की इस कैंपेनिंग में राजस्थान मे कांग्रेस कार्यकर्ता व आम व्यक्ति ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी मांगों को केंद्र की मोदी सरकार तक पहुंचाने का कार्य किया | इस सोशल मीडिया कैंपेनिंग में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष नसीम अख्तर इंसाफ मसूदा विधायक राकेश पारीक अनुपम शर्मा मनीष सेन कपिल सारस्वत राहुल चावरिया ने इस ऑनलाइन मुहिम में भाग लिया |

error: Content is protected !!