केकडी 30 मई,(पवन राठी)
जननायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 7 वर्ष (मोदी 2 सरकार)के 2 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के निर्देशानुसार इस मौके पर कोरोना महामारी के मद्देनजर सेवा ही संगठन के माध्यम से सेवा कार्य के तहत रविवार को प्रातः अनुसूचित जाति मोर्चा के धनराज नायक के नेतृत्व में भेरुगेट पर मास्क वितरित किये गए इस दौरान विनोद विजय व अमन चौधरी सहित के कार्यकर्ता उपस्थित थे,युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर भोजन पैकेट वितरित किये गए ,ओबीसी मोर्चा की तरफ से सत्यनारायण चौधरी के नेतृत्व में राजकीय सिटी डिस्पेंसरी केकडी में चिकित्सको व नर्सिंग कर्मियों का पुलिस थाना केकडी व नाको पर तैनात पुलिस अधिकारियों व जवानों का स्वागत किया गया। जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर के नेतृत्व में रोहन राठी व कई कार्यकर्ताओं ने जयपुर रोड पर गौ सेवा पक्षियों के परिंडे पर्यावरण संरक्षण सहित कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया गया,दंड का रास्ता पर पार्षद प्रीति जैन, मंत्री प्रीतम जैन सहित कई महिला पुरुषों बच्चों ने पक्षियों के लिए परिंदे दाना,गौ सेवा के कार्य किए सेवा राठीही संगठन संयोजक महेश बोयत के नेतृत्व में राजेश व कार्यकर्ताओं ने सूरजपोल गेट बाहर कोरोना वैक्सीनीकरण के लिए जन जागरण गौ सेवा व पक्षियों के लिए परिंडे लगाए, युवा मोर्चा महामंत्री श्री राम आचार्य के नेतृत्व में धनराज नायक ने ब्यावर रोड पर पक्षी परिंडे लगाए । इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा ऐतिहासिक कानून बनाए गए साथ ही अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं द्वारा आमजन को राहत पहुंचाने का कार्य किया गया कोरोना महामारी में पहली बार भारत में टीके का निर्माण किया गया वह देशभर में निशुल्क टीकाकरण का प्रारंभ किया साथ ही विदेशों में भी टीके भेजकर मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए विश्व कल्याण की भावना का परिचय दिया साथ ही भारत को संपूर्ण विश्व में शक्ति के रूप में उभारने का काम किया, मोदी 2 सरकार के सफलतम दो वर्ष पर हमारे शीर्ष नेतृत्व ने कोरोना महामारी के मद्देनजर कोई उत्सव नही मना कर जनसेवा के कार्य करने के निर्देशानुसार त्रि दिवसीय जनसेवा कार्य किये गए ,इस मौके पर
भाजपा नेता राजेंद्र विनायका,मंडल अध्यक्ष अनिल राठी सेवा ही संगठन जिला संयोजक सत्यनारायण चौधरी,
केकडी प्रधान होनहारसिंह,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कँवर,युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी,महामंत्री कमल सांखला,जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर,विनोद विजय किसान मोर्चा संयोजक धनराज चौधरी,आईटी संयोजक रोहन राठी,सेवा ही संगठन संयोजक महेश बोयत,अनु.जाती मोर्चा संयोजक धनराज नायक,श्री राम आचार्य, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।