केकडी 30 मई(पवन राठी)
केकड़ी लायंस क्लब केकड़ी द्वारा विभिन्न स्थानों पर वृक्षों की टहनियों पर पक्षियों के लिए परिंडे बांधने का पुण्य कार्य किया प्रोजेक्ट चेयरमैन लॉयन दिनेश गर्ग ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा के कर कमलों द्वारा डोराई के रास्ते अजमेर रोड से परिंडे बांधने का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को नेक कार्य के लिए आगे आना चाहिए मूक पक्षियों के लिए भीषण गर्मी में परिंडे बांधना बहुत बड़ा पुण्य कार्य हैं इस अवसर पर अजमेर रोड नेचुरल स्टोन कैम्पस,कनकावती हॉस्पिटल, अजमेरी गेट, पुराने हॉस्पिटल के बाहर सदर बाजार में देवगांव गेट, जूनिया गेट,दंड के रास्ते पर ओर पेट्रोल पम्पों पर परिंडे बांध कर अभियान को सफलता की ओर अग्रसर किया संभागीय अध्यक्ष लॉयन एस एन न्याति लायंस क्लब केकडी के अध्यक्ष डॉक्टर बृजेश गुप्ता सचिव लॉयन मुरारी गर्ग निवर्तमान अध्यक्ष लॉयन सतीश मालू उपाध्यक्ष जगदीश फतेहपुरिया लॉयन निरंजन चौधरी वरिष्ठ सदस्य लॉयन कैलाश गर्ग लॉयन विनय कटारिया लॉयन विनय पांड्या लॉयन पुरुषोत्तम गर्ग एवं सोशल वर्कर विठ्ठल नामा का सराहनीय सहयोग रहा।