आज दिनांक 30 मई 2021 – जादूगर फाउंडेशन एवं ऑल रिलीफ सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में गरीब जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण हेतु 5000 लोगों की रसोई का शुभारम्भ किया गया।
यह जानकारी देते हुए ऑल रिलीफ सोसायटी एवं जादूगर फाउंडेशन के संरक्षक पार्षद नरेश सत्यवाना ने बताया कि जिस तरह से कोरोना महामारी से आमजन को काफी परेषानियों का सामना करना पड़ रहा है वही दूसरी ओर कई लोगो की आर्थिक स्थिति भी विकट हो गई है। इसी के चलते आज जनहित को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंद लोगो को भोजन वितरण हेतु रसोई का शहर अध्यक्ष विजय जैन, पार्षद ज्ञानजी सारस्वत, जादूगर फाउंडेशन अध्यक्ष अरविंद जांगिड़ द्वारा शुभारंभ किया गया। उक्त रसोई से करीब 5000 लोगो को भोजन वितरण करने का लक्ष्य रखा गया। जादूगर फाउंडेशन एवं ऑल रिलीफ सोसायटी आगे भी इसी तरह के जनहित के कार्य करेगी।
इस दौरान पार्षद श्याम प्रजापति, रोशन काजोत, अमित शर्मा, दिलीप सालोंत्रि, कपूर सत्यावना, पार्षद मनीष सेठी, पवन अटारिया, दिलीप गांधी, कालू गांधी, आलोक गुप्ता, वीरू चंद्रावत, मुरारी अटारिया व नरेंद्र इंडोनिया आदि ने सहयोग किया।
(नरेष सत्यावना)
मो. 7023305967