द्रोपदी कोली ने केन्द्र की भाजपा सरकार की विफलताओं पर किया बयान जारी

आज दिनांक 30 मई 2021- राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल की महासचिव व पार्षद द्रोपद्री कोली ने बयान जारी कर बताया केंद्र की भाजपा अपनी 2 वर्ष की उपलब्धि का ढोल पीट रही है जबकि स्थिति ठीक इसके विपरीत है। केंद्र की अधिकांश योजना दम तोड़ चुकी है बजाएं जनउपयोगी के जनविरोधी हो चुकी हैं जैसे जनधन के खाते अधिकांश बंद हो गए हैं, उज्वला योजना बंद हो चुकी है, नोटबंदी का हाल सबको मालूम है, सरकारी विभागों का प्राइवेटाइजेशन किया जा रहा है, बेरोजगारी बेतहाशा बढ़ रही है, देश पिछले 2 वर्षों में कई साल पीछे चला गया है, पेट्रोल की कीमतें बेतहाशा बढ़ गई है, खाद्य तेल की कीमत आसमान छू रही है, गुजरात में महिला आर्थिक तंगी से सरोगेट मां बन रही है। केंद्र की भाजपा सरकार बीपीएल परिवारों को कोई नगद राशि नहीं दे रही है वही दूसरी ओर देश में काम धंधे नहीं चलने से गरीबी, भुखमरी की मार से आम गरीब आदमी परेशान है। गरीब का पेट पालना जरूरी नहीं हजारों करोड़ों की नई संसद भवन जरूरी है।
इसी को लेकर द्रोपदी कोली ने प्रधानमंत्री जी से हाथ जोड़कर विनती कि है कि देश की आम गरीब जनता के लिए सोचे उसके लिए प्रत्येक परिवार के खाते में नगद राशि की घोषणा करें एक गरीब परिवार के खाते में कम से कम 6000/‘ भेजें ताकि आम आदमी को राहत मिले और झूठा ढोल पीटना बंद करें।

(द्रोपदी कोली)
मो. 9351329069

error: Content is protected !!