जयपुर मेयर व पार्षदों के निलंबन के विरोध में भाजपा ने किया प्रदर्शन

केकडी 8 जून,(पवन राठी)
जयपुर ग्रेटर नगर निगम की भाजपा महापौर सौम्या गुर्जर व तीन पाषर्दों को राजनीतिक दुर्भावना के कारण निलंबित करने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी केकडी शहर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया के आव्हान पर अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के निर्देशानुसार केकडी शहर में कोविड गाइडलाइन की पालना करते हुए काजीपुरा,वार्ड नम्बर 3 में, घण्टाघर,जयपुर रोड, कोटा रोड,खिड़की गेट,सूरजपोल गेट पर सांकेतिक धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया, इस दौरान कार्यकर्ताओ ने बाहों पर काली पट्टी बांधकर हाथों में लोकतंत्र की हत्या व सरकार विरोधी स्लोगन लिखी हुई तख्तियां लिए हुए व नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान भाजपा नेता राजेंद्र विनायका ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास प्रारंभ में ही तानाशाही पूर्ण रहा है पूर्व में भी इन्होंने इमरजेंसी लगाकर देश में काला कानून बनाया था अब उन्हें चुनी हुई सरकारों को और प्रत्याशियों को बर्खास्त कर लोकतंत्र का गला घोट रही है जिसे भाजपा कार्यकर्ता सेंड नहीं करेंगे मंडल अध्यक्ष अनिल राठी ने कहा है कि कांग्रेस सरकार शुरू से ही तानाशाही पूर्ण तरीके से चलती रही है इन्होंने इस बार भी परिसीमन के नाम पर स्थानीय निकायों में काबिज होने के लिए वार्डों के मनमाने तरीके से पुनर्गठन किया निगमों व परिषदों के टुकड़े किए फिर भी जनता ने जब इन को नकार दिया तो यह जन समर्थन से चुने हुए मेयर व पार्षदों को बर्खास्त करने का खेल खेल रहे हैं जो इस लोकतांत्रिक व्यवस्था में कतई उचित नहीं कहा जा सकता है, कांग्रेस सरकार के इस अनैतिक कदम का भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी, सभी जनप्रतिनिधि व समस्त कार्यकर्ता इस तानाशाही पूर्ण घटना क्रम की कड़ी निंदा करते हुए विरोध करते हैं।विरोध प्रदर्शन के दौरान मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी,भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका,केकडी प्रधान होनहार सिंह,नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी,सेवा ही संगठन जिला संयोजक सत्यनारायण चौधरी,पूर्व चेयरमैन अनिल मित्तल,महामंत्री कमल सांखला व रामबाबू सागरिया,कोषाध्यक्ष व पार्षद लोकेश साहू,मंत्री सुरेश सेन,प्रीतम जेन,शक्ति केंद्र संयोजक ज्ञान प्रकाश राठी,बूथ अध्यक्ष महावीर राठी,ओबीसी प्रकोष्ठ संयोजक श्री राम आचार्य,आईटी प्रकोष्ठ संयोजक रोहन राठी,मीडिया प्रकोष्ठ संयोजक दिनेश वैष्णव,पूर्व मडल अध्यक्ष बलराज मेहरचंदानी व बद्री लाल माली,पार्षद केलाश चौधरी,कोमल राठी,प्रीति जेन,भाजपा नेता दशरथ साहू,सत्यनारायण माली,प्रधान माली,अमन चौधरी,श्रवण साहू, धनराज नायक, अमन सोनी, हेमराज आचार्य सहित कई कार्यकर्ताओ ने शिरकत कर अपना विरोध जताया।

error: Content is protected !!