दिनांक 9 से 13 जून तक होगें विभिन्न आयोजन
राजस्थान में मेवाड़ की धरा से राष्ट्रीय स्वाभिमान का विश्व को संदेश देने वाले राष्ट्रवीर महाराणा प्रताप की जयन्ती पर राजस्थान की हदय स्थली, अजमेर स्थित पुष्कर घाटी के सुन्दर एवं प्राकृतिक सौन्दर्य से विशुद्ध पर्यावरण में निर्मित महाराणा प्रताप स्मारक पर 13 जून को महाराणा प्रताप समारोह समिति – राजस्थान क्षत्रिय महासभा अजमेर इकाई – भारतीय इतिहास संकलन समिति – राजपूत छात्रावास अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में प्रात: 10 बजे से पुष्पाजंलि समारोह का आयोजन कोविड़ गाइडलाइन्स के अनुसार किया जायेगा। समिति अध्यक्ष धर्मेश जैन ने बताया कि महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण व पुष्पाजंलि कार्यक्रम किया जायेगा।
कविता, प्रश्नोत्तरी एवं महाराणा प्रताप को जानो ऑनलाईन प्रतियोगिताओं के माध्यम से महाराणा प्रताप के जीवन चरित्र से आज की युवा पीढ़ी में राष्ट्र प्रेम की भावना का संचार करने हेतु दिनांक 9 से लेख व कविता प्रतियोगिता का शुभारम्भ होगा।
दिनांक-11 जून 2021 को महाराणा प्रताप को जानो ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा प्रात: 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक, किसी भी समय भाग ले सकते हैं। किसी भी आयु वर्ग के व्यक्ति व विद्यार्थी भाग ले सकतें हैं। जिनसे 25 प्रश्न पूछे जायेंगे। संस्था सचिव हरिश बेरी ने बताया कि दिनांक 11 जून को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हेतु लिंक व्हाट्सएप 9828254282 के माध्यम से प्रेषित किया जायेगा।
दिनांक-9 से 12 जून 2021को महाराणा प्रताप के जीवन से सम्बंधित लेख प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा जिसमें किसी भी आयु वर्ग के व्यक्ति व विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। उन्हें लेख (अधिकतम 250 शब्दों में) सुपाठ्य अक्षरों में लिखकर (फ़ोटो अथवा टेक्सट मैसेज) दिनांक 12 जून तक 9828254282 मोबाइल नं. पर व्हाट्सएप करना होगा।
दिनांक-12 जून 2021 महाराणा प्रताप के जीवन पर कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा जिसमें किसी भी आयु वर्ग के व्यक्ति व विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। कविता सुपाठ्य अक्षरों में लिखकर (फ़ोटो अथवा टेक्सट मैसेज) 12 जून तक 9413302366, 9414829990 पर व्हाट्सएप करना होगा।
इस अवसर पर आयोजकों ने सभी को इष्ट-मित्रों सहित ऑनलाइन आयोजनों में सादर आमंत्रित किया है समिति सदस्यों ने कहा है कि सभी उन महामना से प्रेरणा ले।
हरीश बेरी
महामंत्री
महाराणा प्रताप समारोह समिति