अजमेर 08 जून 2021 – करोना महामारी से उपजे संकट से निर्धन व जरूरतमंद श्रमिक बस्तियों में रोजगार छीनने से विकट हालात पैदा हो गए थे परिवार के लिए भोजन जुटाना मुश्किल हो गया था। परिवारों को दो समय का भोजन जुटाने में भारी संकट का सामना करना पड़ रहा था जिसके चलते राजस्थान कांग्रेस सेवादल की महासचिव पार्षद द्रौपदी कोली द्वारा सेवा परमो धर्म के तहत जवाहरलाल नेहरू जी की 57 वी पुण्य तिथि से अजमेर में ऐसे परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था प्रतिदिन चलाई जा रही थी। महात्मा जनता रसोई से गरीब बीपीएल परिवारों एवं आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों के 600 लोगों को खाना प्रतिदिन वितरित किया जा रहा था जिसमें सेवादल की महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता पूरा सहयोग कर रहे हैं एवं महात्मा जनता रसोई का संचालन कर रहे हैं जिसका आज विधिवत तरीके से जरूरतंमद लोगो को भोजन वितरित कर समापन किया गया।
यह जानकारी देते हुए द्रोपदी कोली ने बताया कि सेवादल के कार्यकर्ता माननीय मुख्यमंत्री जी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी गोविंद डोटासरा जी की मंशा कोई भी गरीब भूखा ना सोए के अनुसार प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष हेमसिंह जी शेखावत के निर्देशानुसार की कार्य कर रहे थे एव कोविड-19 सरकारी गाइडलाइन की पूरी पालना की जा रही थी।
इस भोजन शाला में हरि प्रसाद जाटव, सुनील कुमार, मुकेश टेलर, विष्णु, हरीश कुमार, मनोज गोठवाल, विश्वजीत, पुष्पा ट्रेलर, कांता, दीपमाला, शांति, उषा इत्यादि निरंतर सेवाएंे दे रहे थे। द्रौपदी कोली ने इस रसोई में कार्य कर रहे सभी कार्यकर्ताओं सफलतापूर्वक संचालन पर सभी का साधुवाद किया है।