दो वारदातों का खुलाशा माल बरामद अभियुक्त गिरफ्तार

केकडी 11 जून,(पवन राठी)
लूट की वारदात में प्रयुक्त एक पिक-अप, एक मोटर साईकिल सहित लूट का माल 28 कट्टे सरसों, 18 कट्टे चने के बरामद, 07 अभियुक्त गिरफ्तार एवं 02 वारदातो का खुलासा

जिला पुलिस अधीक्षक अजमेर जगदीश चन्द्र शर्मा ने लूट की 2 घटनाओं का खुलासा करते हुए बताया कि 16.05.2021 को शान्तिलाल जैन निवासी केकड़ी ने पुलिस थाना केकडी पर एक रिपोर्ट पेश की कि भैरव इण्डस्ट्रीज के नाम से कादेड़ा रोड स्थित फेक्ट्री में आकर मेरी फैक्ट्री के गार्ड रतन गुजर्र, निवासी कादेडा से आकर मारपीट करी फिर मेरी फैक्ट्री के मेनगेट के ताले ता तोडकर जबरदस्ती मेरी फैक्ट्री मे घुस गये व फैक्ट्री में घुसकर यहा लगे सी.सी.टी.वी कैमरों को लकड़ी से तोड दिया तथा मेरे फैक्ट्री के गार्ड के कमरे में बन्द कर दिया, फिर उक्त
चारो अज्ञात व्यक्तियो नेे अपनेे अन्य साथियों को भी फोन करके बुला लिया। बदमाष पिक-अप लेकर फैक्ट्री आये, फिर उक्त सभी बदमाशो ने मेरी फैक्ट्री में रखे सरसो के 35 कट्टे तथा चने के 23 कट्टे तथा मेरी फैक्ट्री में मेरे ऑफिस में मेरे गल्ले में रखे नकद 1,50,000/-रूपये एक एल.ई.डी टीवी ओर एक कम्प्यूटर चोरी कर अपने साथ उनकी पिक-अप में रखकर ले गये। रिपोर्ट पर पुलिस थाना केकड़ी पर मुकदमा नम्बर 298/2021, धारा 458, 380 भा.द.स�पुलिस थाना केकड़ी पर पंजीबद्व किया जाकर कर अनुसन्धान आरम्भ किया गया तथा घनश्याम शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, केकड़ी अजमेर, खींवसिंह वृताधिकारी,केेकड़ी के सुपरवीजन में सुधीर कुमार उपाध्याय, पु.नि., थानाधिकारी , प्रतापसिंह, उ.नि., राजेश कुमार, हैडकानस्टेबल, रामराज, कानि (आसूचना व विषेष सहयोग) राकेशकुमार कानि,आसूचना व विषेष सहयोग)
रूपनारायण कांस्टेबल, हनुमान सिंह चालक कानि, शुभकरण कानि की दौम का गठन किया गया,दौरान अनुसंधान गठित टीम द्वारा घटनास्थल पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरो की विडियो रिकोर्डिंग एवं तकनीकी सहायता से करीब 35 संदिग्ध व्यक्तियो से गहनता से पूछताछ की गई एंव मुखबीर की ईतलानुसार घटना में प्रयुक्त पिक-अप व सदिंग्ध 7आरोपीगण सोहनलाल निवासी देवखेडी सावर, किषनलाल निवासी देवखेडी, सावर, सुरेश दरोगा निवासी देवखेडी, सावर, त्रिलोक चन्द निवासी कुचलवाडा खुर्द,, जिला भीलवाडा।05. श्री राकेश खटीक निवासी देवखेडी सावंर, प्रहलाद लोधा निवासी देवखेडी सावर जिला अजमेर को दस्तयाब कर गहनता से पूछताछ की गई एवं उक्त अभियुक्तगणो द्वारा वारदात का जूर्म कबूल करने पर धारा 458, 380, 395 भा.द.स. में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त पिक-अप व मोटरसाईकिल भैरव इन्डस्ट्रीज शेषपुरा से लूटकर ले गये माल 28 कट्टे सरसो, 18 कट्टे चने के बरामद किये गये है। उक्त अभियुक्तगणो से अग्रिम अनुसंधान कर प्रकरण में चोरी किये गए शेष अनाज, टीवी, कम्प्यूटर, व नकदी इत्यादि बरामद करने के प्रयास जारी है उक्त आरोपियों ने 31.05.2021 की रात्रि को कादेडा रोड स्थित एक गोदाम से 93 कट्टे चने चुराकर ले जाने की वारदात को भी स्वीकार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तगणो से गहनता से पूछताछ जारी है। जिनसे अन्य वारदातो का खुलासा होने की भी सम्भावना है।

error: Content is protected !!