अजमेर शहर व्यापार महासंघ के तत्वाधान में आज आमजन से कोरोना गाइडलाइन की पालना करवाने के मद्देनजर एक वाहन रैली महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता के नेतृत्व में निकाली गई। महासंघ के प्रवक्ता कमल गंगवाल व सीए विकास अग्रवाल ने बताया कि रैली का अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन ने शुभारम्भ कर हरी झंडी दिखाकर नया बाजार चौपड़ से रैली को रवाना किया। रैली शहर के विभिन्न बाजारों व आवासीय कॉलोनी में जाकर आमजन से कोरोना गाइडलाइन की पालना कराने के लिए प्रेरित करेगी जिसमें सामाजिक दूरी का ध्यान रखना, मास्क लगाना व साबुन से बार-बार हाथ धोना आदि जिससे कोरोना के संक्रमण को समाप्त किया जा सके। गंगवाल व अग्रवाल ने बताया की इस मौके पर देवनानी व जैन ने उपस्थित महासंघ के पदाधिकारियों को महासंघ द्वारा की जा रही सामाजिक सरोकार की सेवा के तहत महासंघ के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में व्यापारियों को होने वाली किसी भी समस्या के समाधान के लिए सदैव सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी, शहर कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन, शहर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव, महासंघ के संरक्षक भगवान चंदीराम, अशोक बिंदल, नरेंद्र सिंह छाबड़ा, प्रवीण जैन, प्रवक्ता सीए विकास अग्रवाल व कमल गंगवाल, सुरेश चारभुजा, हेमंत जैन, पार्षद के के त्रिपाठी, अशोक मुद्गल, शैलेंद्र अग्रवाल, अशोक छाजेड़, राजकुमार गर्ग, मोहन गुप्ता, अनीश मोयल, रवि तिलक, बालेश गोहिल, संजय चौहान, दिलीप टोपीवाला, राजकुमार पांडया, शैलेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।
सीए विकास अग्रवाल
प्रवक्ता, अजमेर शहर व्यापार महासंघ
मो. 9829535678