मटके फोड़ कर प्रदर्शन कर विरोध जताया

आज दिनांक 20 जून 2021 वार्ड 76 पार्षद प्रत्याशी व युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष समीर भटनागर के नेतृत्व में वार्ड 76 पंचशील नगर में काफी समय से व्याप्त पानी की समस्या होने के कारण क्षेत्रवासियों ने मटके फोड़ कर प्रदर्शन कर विरोध जताया | यह जानकारी देते हुए कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी समीर भटनागर ने बताया कि वार्ड 76 पंचशील नगर में काफी समय से क्षेत्रवासियों को पानी की समस्या से जुझना पड़ रहा है। क्षेत्र में पानी की सप्लाई एक दिन छोड़कर एक दिन की जाती है जिसका भी कोई निष्चित समय नहीं है व क्षेत्रवासियों को पानी की आपूर्ति पूर्ण रूप से नहीं मिल पाती है जिस कारण पानी की समस्या से जुझना पड़ रहा है। 15 दिन पूर्व इस विषय में अधीक्षण अभियन्ता व सहायक अभियन्ता जलदाय विभाग को पत्र सौप कर शीघ्रताषीघ्र उक्त समस्या से राहत प्रदान करने का आग्रह किया गया था लेकिन 15 दिन बीतने के बाद भी अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है, उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी के राज्य मंत्री होने के बावजूद जब बीसलपुर का पानी जयपुर भेजा जा रहा था उस समय देवनानी जी की गलतियों की वझे से आज अजमेर में जनता को प्यासा रहना पड रहा है |

क्षेत्र वाशियों ने बताया की पानी की काफी समय से समस्या होने पर उत्तर विधानसभा विधायक वासुदेव देवनानी व वार्ड 76 पार्षद आतिश माथुर को भी कई बार सूचित करने के बाद भी समस्या का निवारण नहीं हो सका है क्षेत्र वासियों ने आरोप लगया की चुनाव के समय बड़े बड़े वादे कर अब पार्षद क्षेत्र के लोगो समस्या का निवारण नहीं कर रहे पानी की समस्या के बारे में उन्हें कई बार बताया जा चूका है इस समय कोरोना के कारण लॉकडाउन की स्तिथि है ऐसे समय में घर राशन लाए या 400₹ देकर 3 दिन में पानी का टेंकर डलाए |

समीर भटनागर ने बताया की आज वार्ड 76 पंचशील में क्षेत्रवासियों ने मटके फोड़ जलदाय विभाग और उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी के खिलाफ नारेबाजी करी, अगर 7 दिन में पानी की समस्या का निवारण नहीं हुआ तो पंचशील की जनता जलदाय विभाग व उत्तर विधायक के निवास पर प्रदशन करेगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी |

इस मोके पर निर्मला शर्मा, अनुराधा पंवार, राज कँवर, रीना, माया देवी, फरीदा बनो, सीताराम सिंह, एहसान कुरैशी, रजत भटनागर, मुकेश उपाध्य, विजय सिंह, विशाल कुमार, चेतन सिंह, सलमान खान अदि क्षेत्रवासी मौजूद थे |

error: Content is protected !!