पिचोलिया ग्राम की राजकीय कन्या विद्यालय व बावरियों की ढाणी के विद्यार्थियों के लिए गणवेश व स्कूल बैग भेंट
————–
श्री दिगम्बर जैन महिला महासमिति अजमेर एवम लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल, लायन अतुल मधु पाटनी व श्री दिगम्बर जैन महिला महासमिति के द्वारा किये जा रहे सेवाकार्यो की सहयोगी मुम्बई निवासी नन्ही बालिका जिया जिंदल जैन के सहयोग से अजमेर के अंचल ग्राम पिचोलिया की राजकीय कन्या विद्यालय एवम बावरियों की ढाणी में शिक्षा एवम संस्कार ग्रहण करने के लिए आने वाली सौ छात्र छात्राओं को राजकीय गणवेश के साथ 50 अन्य बच्चो के लिए ड्रेसेज के साथ स्कूल बैग्स विद्यालय की प्रधान मिसेज गुप्ता को भेंट की गई
क्लब अध्यक्ष लायन निलेश अग्रवाल ने बताया कि क्लब के क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मुकेश कर्णावट व नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के सेकेट्री श्री अरुण गुप्ता के मुख्य आथित्य में यह सेवा क्लब के संस्थापक सदस्य लायन अतुल मधु पाटनी के निवास गणपति विहार कालोनी पर दी गई इस सेवा को विद्यालय प्रशासन ने बच्चो को अल्प समय के लिए विद्यालय में बुलाकर दी व बच्चो को हिदायत दी कि आने वाले समय मे जब भी विद्यालय खुले इस पोशाक को धारण करके आये
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मुकेश कर्णावट ने क्लब के द्वारा पीड़ित एवम जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए किये जा रहे सेवाकार्यो पर संतोष जाहिर किया
क्लब सचिव लायन विष्णुप्रकाश पारीक ने बताया कि इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष लायन निलेश अग्रवाल,क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मुकेश कर्णावट, श्री अरुण गुप्ता,सचिव लायन विष्णुप्रकाश पारीक, संस्थापक सदस्य अतुल मधु पाटनी व विद्यालय की प्रधान श्रीमती गुप्ता मौजूद रही
अंत मे समिति की मंत्री श्रीमती सोनिका भैंसा ने सेवा सहयोगियों के प्रति आभार ज्ञापित किया
लायन निलेश अग्रवाल अध्यक्ष
लायन विष्णुप्रकाश पारीक सचिव