पिछले दिनों अजमेर नगर निगम वार्ड नम्बर 61 के भूणाभाय क्षेत्र में अजमेर प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गयी। क्षेत्रवासियों ने विरोध किया और प्रशासन की ओर से सख़्ती की गयी।
आज दिनांक 8-7-21 को अजमेर कलेक्टर ऑफ़िस के बाहर पीड़ित पक्ष द्वारा प्रशासन की कार्यवाही के विरोध में धरना दिया गया।
विभिन्न नागरिकों द्वारा अपनी पीड़ा बताई गयी व इस पर एकजुट होकर सामना करने और स्थानीय प्रशासन के बिना नोटिस दिए निर्माण तोड़ने के विरुद्ध माननीय न्यायालय की शरण में जाने का निर्णय लिया गया।
आम आदमी पार्टी की ओर से उन पीड़ित नागरिकों को पूरे सपोर्ट की घोषणा की गयी।
पार्टी की महिला शक्ति प्रदेश अध्यक्ष कीर्ति पाठक ने अपने सम्बोधन में अजमेर प्रशासन द्वारा ग़रीबों को दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार का कार्य है जनता के प्रति सहानुभूतिपूर्वक कार्य किया जाए परंतु कांग्रेस सरकार चुन चुन कर गरीब तबके को निशाना बना रही है।
उन्होंने कहा कि आनासागर में अतिक्रमण कर अवैध कॉलोनी बस गयी हैं , माननीय उच्च न्यायालय ने अजमेर प्रशासन को वास्तविक स्थिति स्पष्ट कर कार्यवाही करने का निर्देश दे रखा है पर अजमेर प्रशासन बाहुबली नेताओं और पूँजीपतियों के दबाव में ऐसे अवैध निर्माणों को आज तक ध्वस्त नहीं कर पायी उल्टे आनासागर को ही पाट कर उस के चारों ओर निर्माण कर अवैध निर्माणों को वैध करने का कुत्सित प्रयास कर रही है और गरीब के सिर ढकने के छोटे छोटे मकानों पर अपनी कुदृष्टि डाल कर उन्हें तोड़ने का पाप कर रही है।
उन्होंने अजमेर प्रशासन व सरकार को लपेटे में लेते हुए कहा कि सरकार एक welfare स्टेट है जिस का कार्य है हर नागरिक को जीने की बुनियादी सुविधा उपलब्ध करवाना और पिछले सत्तर वर्षों की सरकारें ऐसा कर पाने में नाकाम रही हैं।
उन्होंने सरकार व प्रशासन को चुनौती देते हुए कहा कि जब वे अमीर और गरीब के अतिक्रमण में अंतर करना बंद कर देंगे तभी देश / प्रदेश के हालात सुधरेंगे।
जिन मकानों के वैध बिजली व पानी के कनेक्शन हैं वे अवैध कैसे हुए ?
अजमेर ज़िला अध्यक्ष मीना त्यागी ने स्थानीय प्रशासन को चुनौती देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी इन क्षेत्रवासियों के साथ खड़ी है और प्रशासन अब यहाँ कार्यवाही से पहले आनासागर के अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की हिम्मत दिखाए फिर ग़रीबों की बस्ती का रुख़ करे।
आज के धरने में ज़िला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष आफ़ाक अली , ज़िला महिला शक्ति उपाध्यक्ष विमला वर्मा , अजमेर दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष हेमंत गहरवाल , टेम्पो टैक्सी ऑटो ड्राइवर प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष दीपक कुमार, ऋषिदत्त शर्मा, हेमनंदिनी, पूनम मेहरा, ललिता, व कार्यकर्ताओं ने वार्ड नंबर 61 वासी सूरज, राजकमल,अनिल,सुनील,जितेंद्र, नरेश लखन, महेंद्र,मनीषा कुमावत अन्य लोग के नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए धरने में शिरकत की।
पृथ्वी सिंह नरूका
मीडिया प्रभारी
आम आदमी पार्टी, जिला अजमेर