कांग्रेसियों ने की पद्मश्री शीशराम ओला पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने की भर्त्सना

अजमेर! इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र गोयल अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल अशोक बिंदल आरिफ हुसैन महेश चौहान मामराज सेन ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया द्वारा राजस्थान के किसान नेता एवं पद्मश्री स्वर्गीय श्री शीशराम ओला पर की गई टिप्पणी की भर्त्सना की है।

कांग्रेसियों ने प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया कि स्वर्गीय श्री शीशराम ओला जी ने 60 सालों से अधिक समय तक सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में रहकर किसानों के हितों की रक्षा की। वह केन्द्र एवं राज्य दोनों सरकारों में अनेकों बार कैबिनेट मंत्री रहे। 1968 में उन्हें समाजसेवा के लिए पद्मश्री सम्मान मिला था।

उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया द्वारा श्री ओला पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों की भर्त्सना करते हैं। भाजपा के पदाधिकारी एवं प्रवक्ता सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रहे है। इससे प्रदेश की जनता में भारी आक्रोश पैदा हुआ है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को अविलंब राजस्थान की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

error: Content is protected !!