शाशन गौरव,युवा मनीषी,निर्मल प्रज्ञा के धनी श्रदेय आचार्य प्रवर 1008 श्री सुदर्शन लाल जी म.सा का ग्राम बलवंता से अजमेर के माखुपुरा में मंगल प्रवेश होगा
श्री प्राज्ञ मित्र मंडल अजमेर के मंत्री पदमचंद जैन खटोड़ ने बताया कि
श्रदेय आचार्य प्रवर का रविवार दिनांक *11/7/2021* को सुबह *5:45* बजे बलवंता चौराहा से विहार करके माखुपुरा अजमेर पधारेंगे ।
आचार्य श्री का सोमवार 12.07.21 को सुबह माखुपुरा से विहार करके आदर्शनगर स्थानक पर पहुचंने का कार्यक्रम है।
दिनाक 13.07.21 को आचार्य श्री आदर्शनगर से विहार करके मसूदा हवेली मदार गेट आने की संभावना है
दिनाक 14.07.21 बुधवार को सुबह 7.00 बजे मदार गेट से विहार करके महावीर कॉलोनी आने का प्रोग्राम रहेगा,जहा सकल समाज व श्री प्राज्ञ संघ द्वारा आचार्य श्री के नगर प्रवेश पर भव्य स्वागत व अभिनंदन का कार्यक्रम रखा जाएगा।
आचार्य श्री दक्षिण भारत में धर्म पताका फहराते हुए लगभग 10 वर्ष 4 माह के बाद अजमेर पधार रहे है,जिसका सभी धर्मप्रेमी बंधु उत्सुकता से इंतजार कर रहे है। कार्याध्यक्ष विनोद ढाबरिया ने बताया कि आचार्य श्री का इस वर्ष का चातुर्मास पुष्कर होना है जिसके लिए आचार्य श्री अजमेर से 20.07.21 को विहार करके लीला सेवड़ी पधारेंगे,वहा से 21.07.21 को प्रातः 8.15 बजे विहार करके पुष्कर प्रातः 9.30 बजे बांगड़ की बगीची में चातुर्मास हेतु प्रवेश का प्रोग्राम रहेगा ।
प्राज्ञ मित्र मंडल के कार्याध्यक्ष पुखराज कांठेड़ ने सभी साधर्मियो से निवेदन किया है कि श्रद्धेय आचार्य प्रवर की विहार सेवा का लाभ लिरावे, एवं कर्म निर्जरा के पुण्य का बंध करावे।
*पुखराज कांठेड़, विनोद ढ़ाबरिया*
( कार्याध्यक्ष )
*पदम चंद जैन खटोड़*
( मंत्री ) Mob 9314390043
श्री प्राज्ञ जैन मित्र मंडल, अजमेर