पेट्रोल , डीज़ल , रसोई गैस , बिजली के बढ़ते दामों से त्रस्त आम नागरिक की आवाज़ बन कर आम आदमी पार्टी ने आज दिनांक 10-7-21 को शाम को आनासागर लिंक रोड से बीकानेर मिष्ठान भंडार तक व वहाँ से पुनः आनासागर लिंक रोड तक साइकल ताँगा मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। मार्च के अंत में आप महिला शक्ति प्रदेश अध्यक्ष कीर्ति पाठक ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज तक जिन जिन सरकारों ने देश में काम किया है उन्होंने महंगाई का बोझ आम जनता पर ही डाला है।आज तक महंगाई को मुद्दा बना कर और जनता की भावनाओं को भड़का कर ही विभिन्न राजनैतिक दल सत्ता की सीढ़ी चढ़े हैं पर उस के बाद मुद्दा आधारित राजनीति को विराम लगा देते हैं।
भाजपा का नारा था – बहुत हुई महंगाई की मार , अब की बार मोदी सरकार – और ठगी हुई जनता अब क्या देखती है कि यूपीऐ सरकार के समय में जो महंगाई थी उस से कई गुना महंगाई आज है।
ये हम सब जानते हैं कि पेट्रोल डीज़ल के दाम बढ़ने से दैनिक आवश्यकता की हर वस्तु महँगी हो जाती है। रसोई का बजट बिगड़ जाता है।
आम आदमी पार्टी का कहना है – भाजपा कांग्रेस के राज में , कटोरा जनता के हाथ में … और अब ऐसी सरकारों को हमें उखाड़ फेंकना है।
कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए ज़िला अध्यक्ष मीना त्यागी ने आह्वान किया कि समय की माँग है कि हम सब इन सरकारों की असलियत आज जनता के सामने लाएँ व उन को एक सच्चा विकल्प दें।
आज के कार्यक्रम के संयोजन की ज़िम्मेदारी ज़िला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष आफ़ाक अली व अजमेर दक्षिण अध्यक्ष हेमंत गहरवाल थे।
कार्यकर्ता संयोजन का कार्य ज़िला महिला शक्ति उपाध्यक्ष विमला वर्मा व ललिता मस्तूरिया द्वारा किया गया।
ज़िला ऑटो टेम्पो टैक्सी चालक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष दीपक कुमार व हिमनंदिनी ने पोस्टर व बैनर की व्यवस्था सम्भाली।
आज के कार्यक्रम मे मीडिया प्रभारी पृथ्वी सिंह नरूका , संगठन मंत्री राजवीर सिंह,जिला सह कोषाध्यक्ष राजेश नायक , प्रीतम, आत्माराम, चंदन, सत्यनारायण, उमेश, सूरज , विकास ,मोहित, हेमंत, धर्मेंद्र, सत्यनारायण, राजेश, राकेश, जहीर, तनवीर, वकील, शीला नैना, शन्नो, मुन्नी, मोहित, देव नैना, दिलीप, अंशु वर्मा, पुरू वर्मा, मुकुल, खुश बुधेल, अमित चौहान, नमन जैन, धर्मेंद्र, सुरेश, गौरव, यशराज, पंकज, संजय, हर्ष व आदि कार्यकर्ताओं का सक्रिय योगदान रहा
पृथ्वी सिंह नरूका
मीडिया प्रभारी
आम आदमी पार्टी, जिला अजमेर