केकड़ी 11 जुलाई (पवन राठी)शहर के पटेल मैदान मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू को जन आक्रोश के मध्य नजर रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करनी पड़ी।
पालिका अध्यक्ष ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कुछ स्वार्थी तत्त्वों ने अपने स्वार्थों के कारण खिलाड़ियों को गुमराह किया जाकर कहा गया कि खेल मैदान को कम किया जा रहा है।विज्ञप्ति में बताया गया है कि 1-21करोड़ की लागत से सार्वजनिक उद्यान का निर्माण आम जन की सुविधा के लिए करवाया जाना था जिससे तेजा मेला प्रभावित नही होगा और न ही मजार को अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।
हॉकी-फुटबॉल मैदान के सुव्यवस्थित /भवन निर्माण हेतु 12 जुलाई2021 को ही 55 लाख रुपये के टेंडर आमंत्रित किये गए है जिससे कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त खेल मैदान खिलाड़ियों को उपलब्ध हो सके।इसके अतिरिक्त 8-92करोड़ की लागत से भव्य एवम सभी सुविधाओं से युक्त स्टेडियम का निर्माण करवाया जाना प्रस्तावित है।
साथ ही बताया गया है कि कुछ स्वार्थी तत्त्वों द्वारा आमजन को गुमराह किया जा रहा है।जिसकी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा भी निंदा की जा चुकी है।
चिकित्सा मंत्री के निर्देश पर गार्डन निर्माण के कार्य को स्थगित कर दिया है अब चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा सभी लोगो से चर्चा करके इस संबंध में निर्णय लेंगे।