जी डी बड़ाया हॉस्पिटल में हुआ सफल पूर्ण कूल्हा प्रत्यारोपण

अजमेर, जी डी बड़ाया हॉस्पिटल में शुक्रवार को एक पूर्ण कूल्हा प्रत्यारोपण का सफल ऑपरेशन किया गया। ये एक मेजर ऑपरेशन था, जिसमें मरीज का पूरा कूल्हा बदलना था । इस बड़े ऑपरेशन को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने वाले डॉक्टर प्रदीप कुमावत ने बताया कि हॉस्पिटल में इस तरह का ये पहला बड़ा आर्थोपेडिक ऑपरेशन था । अब इस तरह के बड़े ऑपरेशन जिनके लिए अजमेर के लोगों को जयपुर, अहमदाबाद जाना पड़ता था जी डी बड़ाया हॉस्पिटल में ही संपन्न करवाए जायेंगे। खासतौर पर आने वाले समय में घुटना प्रत्यारोपण, फुल ज्वाइंट प्रत्यारोपण जैसे ऑपरेशन भी जी डी बड़ाया हॉस्पिटल में करवाए जा सकेंगे। जिससे अजमेर की जनता पर खासतौर पर अजमेर की ग्रामीण जनता पर, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग पर आर्थिक और सामाजिक रूप से दवाब कम पड़ेगा। डाक्टर कुमावत ने बताया अब मरीज पूरी तरह स्वस्थ है और जल्द उन्हे डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। इस बड़े सफल आपरेशन के लिए हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ केशव बड़ाया ने डॉक्टर्स की टीम और हॉस्पिटल स्टाफ को बधाई दी व समाज की सेवा में जी डी बड़ाया हॉस्पिटल इसी तरह तत्पर रहेगा इसका आश्वासन दिया।

error: Content is protected !!