*विद्या भारती चित्तौड़ प्रांत पूर्व छात्र परिषद की ऑनलाइन बैठक हुई सम्पन्न*
केकड़ी 12 जुलाई(पवन राठी) समाज में प्रचलित जीवन आचरण के उलट विद्या भारती के पूर्व छात्र केवल अपने भरण-पोषण नही अपितु समाज की आवशकताओं और कष्टों को दूर करने हेतु भी प्रयासरत दिखाई देते है। कोरोना के इस दीर्धावधि काल खंड में भी लगातार पूर्व छात्रों के द्वारा पूरे प्रांत में स्थान-स्थान पर इसी प्रकार के प्रत्यक्ष उदारण प्रस्तुत किये गये है। भोजन पैकेट वितरण की बात हो या रक्तदान, पाठदान हो या अपने अभावग्रस्त विद्यालयों को आर्थिक सहयोग, राशन किट या दवाई वितरण सभी प्रकार के सेवा कार्यों में विद्या भारती के पूर्व छात्रों की प्रभावी उपस्थिति दिखाई देती है। वास्तव में समाज के प्रति यही संवेदनशीलता ही हमारी पहचान है जिसका बीजारोपण विद्या भारती विद्यालयों में सतत् किया जा रहा है। यह विचार सोमवार को सम्पन्न हुई विद्या भारती चित्तौड़ प्रांत पूर्व छात्र परिषद की ऑनलाइन बैठक में प्रांत संगठन मंत्री गोविन्द कुमार ने व्यक्त किये।
विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद के जिला संयोजक दिनेश कुमार वैष्णव ने बताया कि इस वर्चुअल बैठक में चित्तौड़ प्रांत के 12 जिलों की पूर्व छात्र परिषद के पदाधिकारियों द्वारा कोरोना काल में किये गये सेवा कार्यो का वृत्त प्रस्तुत किया गया। बैठक में पूर्व छात्र परिषद के 12 जिलों से 45 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का संचालन चित्तौड़ प्रांत के पूर्व छात्र परिषद के संयोजक डॉ.विक्रम मेनारिया द्वारा किया गया। बैठक में चित्तौड़ प्रांत के पूर्व छात्र परिषद के प्रमुख राजेन्द्र सिंह दहिया व जिला संयोजक दिनेश कुमार वैष्णव सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।