आचार्य भुवनभानु समुदाय वर्ति आचार्यहेमरत्न सूरि महाराज के शिष्य प.पू. पंन्यास प्रवर विराग रत्न विजयजी महाराज आदि ठाणा-4 का अजमेर नगर प्रवेश हर्षोल्लास के साथ पुष्कर घाटी नगर निगम सीमा पर हुआ, बाल कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर एवं श्रावक श्राविकाओं ने गंवली बनाकर, 3 प्रदिक्षणा देकर चावल उछाल कर गुरू भगवंतों को पधराया, पंन्यास प्रवर ससंघ वीर लोकाशाह कॉलोनी स्थित श्री वासुपूज्य स्वामी मंदिनर पधारे जहाँ सामूहिक चैत्य वंदन कर, श्री विजय कलापूर्ण सूरि आराधना भवना पधारे एवं मांगलिक प्रवचन दिया। इस अवसर पर संघ अध्यक्ष डॉ. जयचंद बैद, प्रकाशचंद्र भंडारी, सुरेश चंद खींवसरा एवं अन्य श्रावक-श्राविका उपस्थित थे।
मंत्री रिखब चंद सचेती ने बताया कि आज सोमवार, 12 जुलाई को पंन्यास प्रवर आदि मुनि भगवंत शास्त्री नगर रोड़ स्थित श्री वासुपूज्य स्वामी मंदिर पधारें जहाँ दिनांक 13-14 जुलाई तक स्थिरता रहेगी।
रिखबचंद सचेती
मंत्री