केकडी 12 जुलाई (पवन राठी)महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पायलेट केकडी में उपखण्ड अधिकारी व नगर पालिका अध्यक्ष के आथित्य में पौध रोपण किया गया।
प्रधानाचार्य सोनू सोनी ने बताया की स्थानीय विद्यालय में सुरेंद्रसिंह राजपुरोहित उपखंड अधिकारी , कमलेश कुमार तेली अध्यक्ष नगरपालिका ,केकडी ,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद मोची, अति. ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार शर्मा के आथित्य में विभिन किस्म के पौध रोपण कार्यक्रम किया गया।जिसमे औषधीय व छायादार पौधे लगाए गये।
इको क्लब प्रभारी सतीश यादव ने बताया की राज्यसरकार के निर्देशानुसार विद्यालय में सभी किस्म के पौधे लगाए गए है। प्रत्येक पौधे की सुरक्षा व सेवा की जिम्मेदारी विद्यालय के प्रत्येक कार्मिक को दी गयी।
पौध रोपण कार्यक्रम में अब्दुल लतीफ, रवींद्र सैनी, अनिता सैनी, सुमित्रा पारीक कमलेश बसेर, हेमंत कीर , अरविंद कुमार ,रवि कुमार बोयत सहित सभी कार्मिक व एस. डी. एम. सी. के सदस्य उपस्थित रहे अंत मे प्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।