श्री राम काव्यपाठ राष्ट्रीय प्रतियोगिता जिला स्तरीय प्रतियोगिता 1 अगस्त से

अजमेर. 25 जुलाई। राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा श्रीराम काव्यपाठ राष्ट्रीय प्रतियोगिता के संदर्भ में अजमेर जिला इकाई की बैठक स्वामी बैंकवेट हॉल पर आयोजित की गई। जिसमें 01 अगस्त से ऑनलाइन प्रतियोगिता के संदर्भ में व्यवस्थाएं का वितरण किया गया। पंजीकरण की अंतिम दिनांक 05 अगस्त है। प्रतियोगिता रोजाना 01 अगस्त से सोशल मीडिया फेसबुक व यूट्यूब चैनल पर प्रतिदिन दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक दो एपिसोट में लाइव प्रसारित किए जाएंगे।

अध्यक्ष ललित कुमार शर्मा जानकारी देते हुए बताया कि काव्यपाठ का विषय में श्री राम की महिमाए उदारताएशक्ति और शील. सौंदर्य का वर्णन करते हुए प्रतिभागी संयोजकों को व्हाट्सएप पर अपना नाम, आयु, एक पासपोर्ट आकार का नवीन फोटो, घर का पता, मोबाइल और व्हाट्सएप का नम्बर भेज सकते है। प्रतिभागी को जिला स्तर, प्रांतीय व राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने पर पुरस्कृत किया जाएंगा। पंजीकरण निःशुल्क है व प्रतिभागी भाग लेने के लिए जिला संयोजक के वॉट्सअप नम्बर पर जानकारी उपलब्ध कराएं। जिला प्रतियोगिता हेतु शामिल होने के लिए जिले में चार संयोजक लक्ष्मी नारायण सोनगरा-9214435610, डॉ. रजनीश चारण-9828067253, लव गोयल-9829083650, हिम्मत सिंह चौहान-9413719090 को दी जा सकती है।
महामंत्री नरेन्द्र भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि ऐसी कोई भी कविता जिसमें श्री राम की महिमा की झलक न हो उसे प्रतियोगिता के योग्य नहीं माना जाएगा। यह विराट प्रतियोगिता तीन स्तरों पर होगी.. जिला स्तर परए प्रांत स्तर पर राष्ट्रीय स्तर पर। समय सीमा न्यूनतम 2.30 से अधिकतम 4.00 मिनट रहेगी। देश की मान्यता प्राप्त कोई भी भाषा का उपयोग किया जाएंगा। एक ही आयु वर्ग होगा। आयु का कोई बंधन नहीं रहेगा।
उपाध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी बताया कि प्रतिभागी को नियमों की पालना करनी होगी। जिसमें कविता वाचक के लिए भूमिका का समय भी कुल समय का अंग होगा। भूमिका 30 सेकंड से अधिक की नहीं होनी चाहिए। उसमें कविता के रचनाकार का नाम भी बताना होगा। यदि कविता गेय है तो इसमें किसी प्रकार के वाद्य.यंत्र या ताल का सहारा नहीं लिया जा सकताए न ही कान में इयरफोन लगाया जा सकता है। प्रथम तीन विजेताओं को प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में भेजा जाएगा। प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता 15 अक्टूबर तक सम्पन्न होगी। इसमें पहुँचे प्रतियोगी वही कविता बोलेंगे जिसके आधार पर वे चुने गए हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी वही कविता रहेगी। प्रान्त के सर्वाेत्तम 6 प्रतियोगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता दो चरणों में होगी । पहले क्षेत्र के अनुसार और अंतिम प्रतियोगिता दिल्ली में। अंतिम प्रतियोगिता 15 नवंबर, 2021 को प्रत्यक्ष होगी। सभी स्तरों के विजेताओं तथा प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा। भारतीय संविधान द्वारा मान्य 22 भाषाओं के प्रथम स्थान पर आने वाले विजेताओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा । प्रत्येक भाषा के प्रथम विजेता को 3100 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। इसके लिए अलग से कोई प्रतियोगिता नहीं होगी। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले की कविता का स्तर उच्च और उत्कृष्ट होना चाहिए। इसका निर्णय निर्णायक मंडल करेगा जो अविवादास्पद माना जाएगा। जिला स्तर की प्रतियोगिता को छोड़कर अन्य कोई भी प्रतियोगिता ऑनलाइन नहीं होगी जब तक कि कोई विशेष परिस्थिति पैदा न हो जाए। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रतियोगिता स्थल तक आने जाने के लिए साधारण श्रेणी की बस यात्रा या रेल यात्रा का न्यूनतम वास्तविक किराया दिया जाएगा। यह प्रतियोगिता भारत की सभी भाषाओं और बोलियों के लिए खुली होगी। जिन प्रांतों की भाषा हिंदी के अतिरिक्त अन्य कोई भाषा है वहाँ हिंदी और उस विशेष भाषा के प्रतिभागियों के लिए दोनों भाषाओं के जानकार निर्णायकों द्वारा निर्णय किए जाएँगे । उदाहरण के लिए पंजाब में पंजाबी और हिंदी दोनों भाषाओं के जानकार निर्णायक ही हिंदी और पंजाबी में कवितापाठ वाले प्रस्तोताओं का निर्णय करेंगे। गुजरात में हिंदी और गुजराती दोनों के जानकार निर्णायक निर्णय करेंगे। हरियाणा में हिंदी और हरियाणवी बोली दोनों भाषाओं.बोलियों के जानकार निर्णय लेंगे आदि. आदि। हिंदी के अतिरिक्त अन्य भाषाओं के विजेताओं का निर्णय भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आधार पर होगा। किसी भी प्रकार के विवाद या असहमति की स्थिति में आयोजक मंडल का निर्णय सर्वाेपरि और मान्य होगा। राष्ट्रीय कवि संगम का कोई पदाधिकारी इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेगा।
बैठक में ललित कुमार शर्मा, नरेन्द्र भारद्वाज, कंवल प्रकाश, नरेन्द्र जैन, लक्ष्मीनारायण सोनगरा, गोविन्द भारद्वाज, देवदत्त शर्मा, प्रदीप गुप्ता, विवके शर्मा, लव कुमार गोयल, रमेश सोनी, राजेश कुमार भटनागर, डॉ. रजनीश चारण, हिम्मत सिंह चौहान, रवीन्द्र जैन, गंगाधर शर्मा हिन्दुस्तान, मनीषी इन्दौरिया, शशि प्रकाश इन्दोरिया, डॉ. अशोक कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
कंवल प्रकाश किशनानी
मो. 9829070059

error: Content is protected !!