मछली आना सागर में ना मरे इसके लिए पुख्ता व्यवस्था की जाए

कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता व मानव अधिकार परिषद के अध्यक्ष शैलेश गुप्ता के द्वारा गत दिनों ऐतिहासिक आनासागर झील में हजारों की संख्या में रोजाना मर रही मछलियों के बारे में राजस्थान संपर्क पोर्टल एवं मुख्यमंत्री को जो शिकायत भेजी थी उस पर आज मत्स्य विभाग के अधिकारी ने पूरी आनासागर का निरीक्षण किया एवं मछली ठेकेदार को पाबंद किया कि वह इनकी रक्षा के लिए कार्यवाही करें। शैलेश गुप्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि आनासागर में मछली पालन का ठेका (18000000) एक करोड़ अस्सी लाख का दिया हुआ है ठेकेदार सिर्फ मछलियों को पालने एवं उनका व्यापार करने में विश्वास रखता है जिला प्रशासन ने भी इन मछलियों की सुरक्षा के लिए कोई कार्यवाही नहीं की झील में पानी का स्तर कम कर दिया यह भी एक बहुत बड़ा कारण रहा मछलियों के मरने का शैलेश गुप्ता ने मत्स्य विभाग, सिंचाई विभाग एवं जिलाधीश से मांग की है कि भविष्य में इस तरह मछली आना सागर में ना मरे इसके लिए पुख्ता व्यवस्था की जाए।

error: Content is protected !!