सिन्धी समाज ने की गिरधर तेजवानी को एडीए अध्यक्ष की मांग

अजमेर 29 जुलाई-सिन्धी समाज की आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि अजमेर विकास प्राधिकरण में अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी व शहर कांग्रेस में उपाध्यक्ष रहे गिरधर तेजवानी की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री से पुरजोर मांग की जाये। बैठक के तुरंत पश्चात् इस आशय का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजा गया।
सिन्धी समाज महासमिति के महासचिव हरी चंदनाणी ने बताया कि अजमेर शहर के विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों को इस बैठक में आमंत्रित किया गया था जिन्होने अपने विचार रखते हुये शहर व समाज हित में गिरधर तेजवानी को अजमेर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए।
दरगाह बाजार व्यापारिक संगठन के पूर्व अध्यक्ष जोधा टेकचंदानी ने अपने विचार रखते हुये कहा कि गिरधर तेजवानी ने अजमेर में पत्रकारिता में रहते हुये समाज सेवा की है।
पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशील अध्यक्ष राधाकिशन आहूजा ने कहा कि शहर व समाज के उत्थान व आगे बढाने में तेजवनी हमेशा अग्रिम पंक्ति में खडे नजर आये है।
अजयनगर सिन्धी समाज अध्यक्ष शंकर सबनाणी ने कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों को गति देने व सभी को साथ लेकर चलने वाले कार्यकर्ता गिरधर तेजवानी सबसे उपयुक्त नाम है एवं संतो महात्माओं के आर्शीवाद से सक्रियता से सेवाकार्य कर रहे हैं।
पूज्य सिन्धी पंचायत आदर्श नगर के महासचिव लाल नाथाणी ने कहा कि कोरानाकाल में सेवा के कार्यों में सदैव तत्पर व समर्पित रहे हैं।
स्वामी माधवदास सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी कालू बुधवानी ने कहा कि श्री तेजवानी अजमेर शहर के साथ तीर्थराज पुष्कर व किशनगढ के सम्पूर्ण विकास के लिये दूरदृष्टि रखने वाले कार्यकर्ता हैं।
व्यापारिक संगठन के दीपक साधवाणी, नारी बाघाणी, भवानी शंकर, दिलीप भूराणी, अनिल आसनाणी, के.टी. वाधवाणी ने कहा कि अजमेर शहर में विकास को उंचाईयों तक पहुचाने के लिये गिरधर तेजवानी के नाम से एडीए अध्यक्ष पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हैं।
सिन्धी समाज महासमिति के अध्यक्ष कवंल प्रकाश किशनानी ने कहा कि सभी की मंशा के अनुसार गिरधर तेजवानी वर्तमान सरकार में एडीए के चेयरमेन बनते हैं तो समाज व अजमेर का उत्थान निश्चित रूप से उंचाईयां छुऐगा व दीर्घकालीन योजनाओं में अजमेर राजस्थान में अवल आने की उम्मीद जगेगी।
इस अवसर पर समाज के अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई जिसमें ईष्टदेव झूलेलाल चालीहो, सिन्ध स्मृति दिवस, सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन के 1352वीं जयंती के कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में संगीतकार के.जे.ज्ञानी, कलाकार चन्द्रप्रकाश भगत, श्री शांतानन्द उदासीन आश्रम के प्रकाश मूलचंदाणी, सिन्धी शिक्षा समिति अध्यक्ष भगवान कलवाणी, पूर्व लेखाधिकारी राजेन्द्र जयसिंघाणी, मोहन प्रियाणी, गिरीश बासाणी, रमेश टिलवाणी, गोविन्दराम जैनाणी, सिन्धु समिति के भगवान साधवाणी, वैशली नगर सिन्धी सेवा समिति के खुशीराम ईसराणी, झूलेलाल मन्दिर वैशाली नगर के जयप्रकाश मंघाणी, रमेश मंेघाणी, प्रकाश हिंगोराणी, महेश मूलचंदाणी सहित अलग अलग संगठनों के पदाधिकारियों ने अपने विचार प्रकट किये।
(हरी चंदनानी)
समन्वयक,
मो.9649750811

error: Content is protected !!