विधायक देवनानी ने अजमेर की जनता को समर्पित किया आॅक्सीजन प्लांट

अजमेर, 8 अगस्त। पूर्व शिक्षा मंत्री व विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी के प्रयासों से अजमेर शहर को आॅक्सीजन प्लांट की एक बड़ी सौगात मिल गई है। रविवार को पंचशील स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देवनानी ने प्लांट जनता को समर्पित कर दिया, जिसमें आज से ही आॅक्सीजन सिलेंडरों का उत्पादन शुरू हो गया है।
इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए देवनानी ने कहा कि वे किसी भी क्षेत्र में विकास में कमी नहीं आने देंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना का असर अभी खत्म नहीं हुआ है, इसलिए हम सभी को सावचेत रहने की जरूरत हो। हालांकि आॅक्सीजन प्लांट स्थापित होने से अब भविष्य में आॅक्सीजन सिलेंडरों की कमी नहीं आएगी, लेकिन फिर भी हमें भी कोरोना गाइड लाइन की पालना करना चाहिए। दो गज की दूरी रखें और मास्क का प्रयोग हमेशा करें।
पर्याप्त संख्या में स्थाई चिकित्सक व स्टाफ नियुक्त हो
उन्होंने कहा कि इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का निर्माण कार्य पूर्ववर्ती भाजपा शासनकाल में करीब 5 करोड़ रूपए की लागत से कराया गया था, लेकिन दुर्भाग्य इस बात का है कि कांग्रेस सरकार ने इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को ना तो पर्याप्त चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए हैं और ना ही अभी तक स्थाई चिकित्सकों व अन्य स्टाफ की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द से इस स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त संख्या में स्थाई चिकित्सक व अन्य स्टाफ नियुक्त कर इसे पूर्ण रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्वरूप दिया जाना चाहिए।
यह भी मौजूद रहे
इस मौके पर मेयर बृजलता हाड़ा, शहर भाजपा उपाध्यक्ष जयकिशन पारवानी, मंत्री राजेश शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव, वरिष्ठ भाजपा नेता सीताराम शर्मा, पार्षद अतीश माथुर, रमेश चैलानी, रूबी जैन, विक्रम सिंह राठौड़, लोकेंद्रसिंह, सौरभ गौड़, अरूणा टांक, अरूण चैहान, चिकित्सा अधिकारी डाॅ. शिखा माथुर, डाॅ. अरूण कुमार, डाॅ. ज्योत्सना रंगा आदि भी मौजूद रहे।
अब नहीं तड़पेगा कोई गंभीर मरीज
आॅक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करते समय देवनानी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कोरोनाकाल में आए दिन आॅक्सीजन सिलेंडरों की कमी से मरीजों को तडपते और दम तोड़ते हुए देखकर देवनानी ने यह प्रण कर लिया था कि चाहे कुछ भी हो जाए, वे आॅक्सीजन प्लांट स्थापित करा कर रहेंगे, ताकि भविष्य में कोई भी गंभीर मरीज आॅक्सीजन की कमी से ना तो तड़पें और ना दम तोड़ सके। अपने इसी प्रण को पूरा करने के लिए उन्होंने विधायक कोष से 54.32 लाख रूपए स्वीकृत किए। करीब एक माह पहले उन्होंने इस प्लांट का शिलान्यास करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्माण और स्थापना कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए थे। सबसे पहले स्थापित होने वाला यह शहर का पहला आॅक्सीजन प्लांट है। उल्लेखनीय है कि देवनानी ने इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एक क्रिटिकल एम्बुलेंस जिसकी लागत 34.00 लाख और एक सभी सुविधाओं से युक्त सामान्य एम्बुलेंस भी विधायक कोष से उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा 30 आॅक्सीजन कंसेंट्रेटर मशीनें भी दी गई हैं।

युवाओं का कांग्रेस में कोई भविष्य नहीं, केवल भाजपा ही संवार सकती है उनका राजनीतिक जीवन-देवनानी
-शहर भाजपा के दाहरसेन मंडल और पृथ्वीराज मंडल की कार्यसमिति की हुई बैठकें
-देवनानी ने कार्यकर्ताओं का किया आह्वान, जनता के बीच जाकर लोगों को कांग्रेस के कुप्रचार और केंद्र सरकार की उपलब्धियों से कराएं अवगत

अजमेर, 8 अगस्त। पूर्व शिक्षा मंत्री व विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने कहा है कि कार्यकर्ताओं से ही पार्टी की पहचान होती है और पार्टी भी अपने कार्यकर्ताओं की पूरी तरह कद्र करते हुए उन्हें पहचान दिलाती है। संगठन मजबूत होने पर ही पार्टी आगे बढ़ती है। भाजपा ने देशभर में अपनी जो स्थिति मजबूत की है, उसका सारा श्रेय कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में युवाओं का कोई भविष्य नहीं है, जबकि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो युवाओं को ना केवल साथ लेकर चलती है, बल्कि उनके राजनीतिक भविष्य को भी संवारती है।
देवनानी रविवार को शहर भाजपा के दो मंडलों की आयोजित कार्यसमिति को संबोधित कर रहे थे। दाहरसेन मंडल की कार्यसमिति वैशाली नगर स्थित सत्यम् पैलेस और पृथ्वीराज मंडल की कार्यसमिति लौंगिया स्थित पूज्यवाह सिंधी धर्मशाला में हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा को श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय सरीखे महान् पुरूषों ने अपनी जिंदगीभर मेहनत से सींचा है। यही कारण है कि आज भाजपा देशभर में बड़ी पार्टी बनकर ना केवल केंद्र में शासन कर रही है, बल्कि अनेक राज्यों में भी भाजपा की सरकारें हैं। वह दिन दूर नहीं, जब भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत, त्याग और तपस्या से कांग्रेस मुक्त भारत का सपना कर देगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारी बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करें, उनके दुख-दर्द में भागीदार बनें। इन कार्यकर्ताओं को पार्टी में सक्रिय रूप से भागीदार बनाएं और उनके अन्य साथियों को भी भाजपा से जोड़ने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देशभर में करीब 80 करोड़ लोगों को पांच-पांच किलो गेहूं निशुल्क दिया जा रहा है, लेकिन लाभ पाने वालों को यह पता ही नहीं है कि यह गेहूं केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने भेजा है। चूंकि बांटने का काम राशन की दुकान से हो रहा है, इसलिए प्रदेश में कांग्रेस सरकार इस तथ्य को छिपाते हुए अपनी तरफ से गेहूं उपलब्ध कराने का झूठा प्रचार कर रही है।
देवनानी ने कहा कि कार्यकर्ता और पदाधिकारी जनता के बीच जाकर लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियों और प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नाकामियों को उजागर करें। कोरोनाकाल के दौरान केंद्र सरकार ने सभी कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, जिन्हें भी कांग्रेस के लोग खुद की सरकार की बता कर गलत प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक लोगों को सही जानकारी नहीं दी जाएगी, तब तक उन्हें यह पता ही नहीं चलेगा कि उनकी मदद करने वाली केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार है, ना कि राज्य की कांग्रेस सरकार।
दाहरसेन मंडल की कार्यसमिति की बैठक मेंे पूर्व मेयर धर्मेन्द्र गहलोत ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों और प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नाकामियों को सिलसिलेवार गिनाते हुए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे लोगों को सच्चाई से अवगत कराएं। शहर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने सुंदरसिंह भंडारी के जन्म शताब्दी वर्ष और इस दौरान मनाए जाने वाले कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। मंडल अध्यक्ष व पार्षद दीपेंद्र लालवानी ने मंडल का कार्य विवरण पेश किया। संचालन महामंत्री सत्येंद्र कुमार शर्मा ने किया। महामंत्री सुरेश नवाल ने आभार जताया। श्वेता शर्मा ने संगठन गीत प्रस्तुत किया। मंचासीन अतिथियों में शहर भाजपा के उपाध्यक्ष जयकिशन पारवानी, महामंत्री व पार्षद रमेश सोनी और पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार ललवानी शामिल रहे। अतिथियों का पार्ष वीरेंद्र वालिया, सतीश बंसल, राहुल जैसवाल, विकास जैन, अजय वर्मा, विक्रम सिंह राठौड़ आदि ने स्वागत किया। इसी प्रकार पृथ्वीराज मंडल की कार्यसमिति की बैठक में मंडल अध्यक्ष प्रकाश बंसल ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए मंडल का कार्यवाही विवरण पेश किया। इस मौके पर शहर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अरविंद यादव, उपाध्यक्ष विकास सोनगरा, जातवेद सोनी, पंकज शैली, भारती श्रीवास्तव, अतुल पाटनी आदि मौजूद रहे।

हर व्यक्ति पौधरोपण कर सार-संभाल का जिम्मा उठाए
-विधायक देवनानी ने उत्तर क्षेत्र में तीन जगह किए पौधरोपण

अजमेर, 8 अगस्त। पूर्व शिक्षा मंत्री व विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने कहा कि पृृथ्वी, पर्यावरण और जलवायु का संरक्षण करने के लिए हर व्यक्ति को एक-एक पौधा लगाकर उसकी सार-संभाल करने का जिम्मा लेना चाहिए।
वे रविवार को उत्तर विधानसभा क्षेत्र में तीन जगह आयोजित पौधरोपण कार्यक्रमों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान आॅक्सीजन की कमी को हम सबने झेला है। यदि हमने पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया होता, तो शायद हमें ऐसी कठिन परिस्थिति का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने कहा कि मानव जीवन को आॅक्सीजन केवल पेड़ों से ही मिल सकती है, इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करना चाहिए। देवनानी ने पंचशील स्थित ए और सी ब्लाॅक में तथा वार्ड 5 में फाॅयसागर रोड और बलदेव काॅलोनी में पौधरोपण किए। इन मौकों पर वरिष्ठ भाजपा नेता सीताराम शर्मा, पार्षद अतीश माथुर, लालटून साहू, लोकेंद्रसिंह, सौरभ गौड़, प्रकाश मेहरा, रमेश चैलानी, किशोर टेकवानी, भरत ओझा, पार्षद अजय वर्मा,शुलोचना शुक्ला,सुरेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!