दिनांक 17 अगस्त 2021, राजस्थान महिला कल्याण मण्डल,चाचियावास में 75 वाँ स्वतंत्रता दिवस बडे धूम-धाम के साथ मनाया गया । कार्यक्रम का षुभारम्भ मुख्य अतिथि रूपश्री जैन, अध्यक्ष, जैन सोषल ग्रुप, अजमेर एवं सुभाश बडजात्या, पूर्व अध्यक्ष, जैन सोषल ग्रुप, सदस्य इंदू जैन, विनय गदिया, अषोक गदिया, अनिल सालगिया, राजेष बोहरा, अषोक पहाडिया, निर्मल जैन, मनोज बडजात्या, विमल गट्टी, आर.सी. जैन, प्रदीप सेठी, अनिल दोशी, मनोज कासलीवाल,मनीश जैन, राजकुमार पाटोदी, वीनू गंगवाल, चित्रा सेठी, अनिल पाटनी, अंजू पाटनी, विषिश्ट अतिथि डॉ. अनुराग चौधरी, न्यूरो सर्जन, क्षेत्रपाल हॉस्पीटल, अजमेर एवं संस्था निदेषक राकेष कुमार कौषिक द्वारा झंडारोहण कर किया गया व अतिथियों का स्वागत निदेषक राकेष कुमार कौषिक द्वारा बुके भेंट कर किया गया । इस अवसर पर मीनू स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सुमधुर प्रस्तुतियाँ, देष भक्ति से लबरेज नृत्य ने सबका मन मोह लिया ।
मुख्य अतिथि रूपश्री जैन ने उद्बोधन में बताया कि दिव्यांग बच्चों को इस तरह के कार्यक्रम में षामिल करनें से सामाजिक विकास बेहतर होता है संस्था सम्मिलित षिक्षा कार्यक्रम चलाकर बेहतरीन कार्य कर रही है जिससे दिव्यांग बच्चों को समाज मेें उच्च स्थान मिल रहा है ।उन्होनें संस्था के कार्यों की प्रषंसा की व बधाई दी और आष्वस्त किया की इस पुनीत कार्य मे जैन सोषल ग्रुप संस्था के साथ है । विषिश्ट अतिथि डॉ. अनुराग चौधरी ने उद्बोधन में कहा की दिव्यांग बच्चे ईष्वर की अनमोल कृति हैं इनके मस्तिश्क का एक हिस्सा अगर कार्य करना बन्द करता है तो उसके पास का दूसरा हिस्सा दुगनी षक्ति से कार्य करता है अतः इनके पास सामान्य लोगों से ज्यादा प्रतिभा होती है जिसे पहचान कर उसे सही दिषा मे लाया जाये । इसी श्रृंखला मे मीनू स्कूल के छात्र वसी उल्लाह को सभी अतिथियों द्वारा स्पेषल ओलंपिक मे चयन होने पर बधाईयां दी व उज्जवल भविश्य की कामना करते हुए खेल सामग्री प्रदान की ।
संस्था निदेषक राकेष कुमार कौषिक द्वारा संस्था के कार्यक्रम एवं गतिविधियों पर प्रकाष डाला व सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप और हम मिलकर प्रषिक्षण के माध्यम से कार्य कर दिव्यांगों को वोकेषनल प्रषिक्षण के बाद रोजगार से जोडनें में सहयोग कर सकते हैं ।
कार्यक्रम में अनुराग सक्सेना, संयुक्त निदेषक, तरूण षर्मा, अति. निदेषक, भगवान सहाय षर्मा उपनिदेषक एच.आर.डी., नेमीचन्द वैश्णव लेखाधिकारी, नानूलाल प्रजापति, उपनिदेषक-आजीविका, पदमा चौहान, लक्ष्मण सिंह चौहान, ईष्वर षर्मा, विक्रांत बोयत व संस्था कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे ।
राकेष कुमार कौषिक निदेषक