हेमन्त धवल की कोरोना चित्र श्रंखला बिहार बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में दर्ज

मैं हेमन्त धवल, निवासी किशनगढ़, राजस्थान से। मैंने 2020 में कोरोना पर चित्र श्रंखला तैयार की थी, जो की 3 महीने के अंतराल में पूर्ण हुई थी। इस चित्र-श्रंखला को पूर्ण करने हेतु मैंने रंगीन पेन्सिल , पेन व वाटर कलर से a4 साइज के सामान्य कागज पर चित्रण किया था। इस चित्र-श्रंखला में मैंने 71 कार्टून चित्र तैयार किये थे। हाल ही में मैंने कुछ दिनों पूर्व बिहार बुक ऑफ़ रिकॉर्ड के लिए आवेदन किया था, जिसे बिहार बुक ऑफ़ रिकॉर्ड ने स्वीकार किया तथा उन्होंने मुझे “मॅग्ज़िमम कार्टून स्केच ऑन कोरोना इन इंडिया” उपाधि से सम्मानित किया। https://youtu.be/Z_3QwUb4iRc ये मेरे द्वारा कोरोना पर बनाये स्केच के वीडियो का लिंक है।मैंने बिहार बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया हैं। इस से पूर्व मुझे वर्ष 2019 में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और फाउंडेशन इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड से मॅग्ज़िमम क्रिकेट कार्टून सीरीज ऑन आई.पी.एल. इन इंडिया से रिकॉर्ड मिल चुका है।
मैं अपने गुरुदेव पवन जी कुमावत (प्रिंसिपल, बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल, किशनगढ़), पवन जी जांगिड़ (व्याख्याता, आर. कॉलेज किशनगढ़) व अपने पी.एच.डी मेंटर डॉ. जगदीश प्रसाद मीणा (राजस्थान यूनिवर्सिटी असिस्टेन्ट प्रोफेसर) सर का आभार प्रकट करता हु जिनका आशीर्वाद व सहयोग सदा मेरे साथ हैं। मैं अपने माता-पिता, ताऊ-ताई और परिवारजनों को अपना रिकॉर्ड समर्पित करता हु।
आगे का सफर- मैं अपनी पीएचडी पूरी करते हुए चित्रकला में अध्यापक या प्रोफ़ेसर के रूप में कार्य करना चाहता हूँ और कला के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहूँगा।
हेमन्त धवल

error: Content is protected !!