आप चली वार्ड की ओर

कोरोना काल के बिजली बिल माफ़ी, बिजली की दरें कम करने व प्रदेश में प्रति माह 200 यूनिट बिजली फ़्री देने की माँग को लेकर आज दिनांक 21 अगस्त 2021 को आम आदमी पार्टी अजमेर ने *आप चली वार्ड की ओर* अभियान के अंतर्गत वार्ड नंबर 49 के क्षेत्र मे लोगों से संपर्क कर वार्तालाप किया और मांगपत्र पर हस्ताक्षर करवाए।

अजमेर साउथ विधानसभा अध्यक्ष हेमंत गहरवार ने बताया कि आज का हस्ताक्षर अभियान वार्ड नंबर 49 में किया गया। कोरोना मे लोकडाउन अवधि के 3 महीने के बिजली बिल माफ किए जाने चाहिए क्योंकि उस अवधि में लोग बेरोजगार रहे हैं। वर्तमान में राजस्थान की बिजली दर 7 रुपये प्रति यूनिट से ज्यादा है। अन्य शुल्क व चार्जेज जोड़े दें। तो यह दर 10 रुपये से भी ज्यादा हो रही है। राजस्थान अकेला राज्य है जहां हर तरीके से बिजली पैदा की जाती है जैसे पनबिजली, कोयला, गैस, आदि सभी तरीकों से सस्ती बिजली का उत्पादन होता है। इसके बावजूद आम आदमी अन्य राज्यों की तुलना में अधिक भुगतान करने को मजबूर है।

अभियान के दौरान वार्ड वासियों ने लॉकडाउन के समय में आए बढ़े हुए बिजली के बिल पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिखाएं और अपना दुख जाहिर करते हुए कहां करोना जैसी भयंकर बीमारी के दौरान जहां लॉकडाउन के समय में हमारे पास कोई कमाने का स्रोत नहीं था। दूसरी तरफ घर के सदस्यों की नौकरियां छूट चुकी थी। और कोई भी काम धंधा नहीं चल रहा था ऐसे में हमने हमारे घर का खर्चा कैसे चलाया यह तो केवल हम ही जानते हैं फिर भी हर बार की तरह पिछले महीने से बड़ा हुआ बिल आया।

आज के कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ प्रभारी हेमनंदनी चौहान, अजमेर साउथ विधानसभा अध्यक्ष हेमंत गहरवार, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष आफाक अली,
महिला शक्ति उपाध्यक्ष विमला वर्मा, जिला सह कोषाध्यक्ष राजेश नायक, टैक्सी- टेंपो चालक अजमेर जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार, प्रीतम, ऋषिदत्त शर्मा, ललिता, सत्यनारायण आदि कार्यकर्ताओं का सक्रिय योगदान रहा।

पृथ्वी सिंह नरूका
मीडिया प्रभारी
आम आदमी पार्टी, जिला अजमेर

error: Content is protected !!