एक पौधा दाहरसेन के नाम लगाकर बडा करने का संकल्प

महाराजा दाहरसेन के जयंती के अवसर पर चल रहे हैं सात दिवसीय ऑनलाइन आयोजन

अजमेर 23 अगस्त। सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन विकास एवं समारोह समिति द्वारा राष्ट्र रक्षा में बलिदान हुये सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन की 1352वीं जयंती के अवसर पर सात दिवसीय ऑनलाइन आयोजन में एक पौधा दाहरसेन के नाम लगाकर हरियाली व स्वच्छता का संकल्प लेने के साथ पेड को सार संभालकर बडा करने का भी संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम संयोजक दीपक राठौड व विनीत लोहिया ने बताया कि कोरानाकॉल में पौधों से ही हमें प्राणवायु व शुद्ध वातावरण प्राप्त हुआ और अब अपने घर व आसपास के बगीचों में पौधारोपण किया जा रहा है। समिति की ओर से निरंतर पेड लगाने के लिए विद्यार्थियों व युवाओं को प्रेरित किया जा रहा है। महाराजा दाहरसेन स्मारक पर रौपे गये पौधों से चारो ओर हरियाली व सुंदरता हो गई है जिसमें औषधीय पौधों का नामकरण किया गया था।

मंगलवार 24 अगस्त का कार्यक्रम – ऑनलाइन राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

कार्यक्रम संयोजक महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन की 1352वीं जयंती पर राष्ट्रीय ऑनलाइन संगोष्ठी मंगलवार 24 अगस्त को सांय 5 बजे से आयोजित की जायेगी। संगोष्ठी का विषय ‘ वर्तमान परिपेक्ष में सीमा सुरक्षा और महाराजा दाहरसेन’ रहेगा। संगोष्ठी में आर्शीवचन महामण्डलेश्वर हंसराम उदासीन, हरीशेवा धाम, भीलवाडा व अध्यक्षता ओंकारसिंह लखावत, पूर्व सांसद एवं वक्ता भारतीय इतिहास संकलन समिति छतीसगढ के संगठन मंत्री मुरारीलाल नत्थानी व रघुवीर सिंह सोढा, मानवाधिकार व समिति के कवंल प्रकाश किशनानी रहेगें।

समन्वयक, 9413135031

error: Content is protected !!