आज राजस्थान के पूर्व राज्यपाल को मंगलम हाउस बिहारी गंज में दो मिनिट का मौन रख कर याद किया गया ,श्री कल्याण सिंह जी उ. प्र. ही नहीं भारतीय राजनीति की वह क़द्दावर हस्ती थे, जिन्होंने अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व से देश और समाज पर एक अमिट छाप छोड़ी। उनका लम्बा राजनीतिक जीवन जनता-जनार्दन की सेवा में समर्पित रहा। वे उत्तर प्रदेश के अत्यंत लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में जाने गए।
श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन में भी उनकी महती भूमिका के लिए उन्हें यह देश हमेशा याद रखेगा। उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए बड़ी क्षति है,
उनके निधन से आई रिक्तता की भरपाई लगभग असम्भव है। ईश्वर उनके शोक संतप्त परिवार को दुःख की इस कठिन घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करे। ओम शान्ति! अजमेर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में उनसे सिस्टाचार मुलाकात भी हुई थी,उनके साथ का एक फोटो आपके प्रेस के माध्यम से शेयर कर रहा हु। आज इस प्राथना में शैलेश गर्ग अनिल खंडेलवाल, नीरू गर्ग ज्ञानेंद्र नयाल,दिनेश एवं अन्य लोग थे