जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कंवर पलाडा द्वारा जनसुनवाई

दिनांक 18.08.2021। जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कवंर पलाडा द्वारा जनसुनवाई कर प्राप्त प्रकरणो का किया गया निस्तारण। सरपंच संघ पंचायत समिति जवाजा ने चारागाह में बसे गांव ढाणी का आबादी विस्तार कराना, हर ग्राम पंचायत स्तर पर गौषाला हेतु जमीन आवंटन कराना जिससे आवारा पशुओ से ग्रामीण निजात पा सके, ग्राम पंचायत के क्षेत्र में आने वाली पैरा फैरी ग्रामो में होने वाले विकास कार्य व जमीनो का पूर्ण अधिकार ग्राम पंचायतो को हो, चारागाह में बनी नरेगा रोड व कदीमी रास्तो को तरमिन कराना जिससे ग्राम पंचायत नरेगा में कार्य स्वीकृत हो सके, चारागाह भूमि की सिवायचक भूमि से क्षति पूर्ति कराना जिससे आबादी विस्तार व सरकारी भवन व सरकारी प्रयोजनार्थ हेतु भूमि आरक्षित कर सके, ग्राम पंचायत द्वारा ग्रामीणो को आबादी में पटटा जारी करने के समय पूर्व की भांति वर्तमान में भी पटवारी रिपोर्ट सुनिष्चित हो, से संबंधित विभिन्न बिन्दुओ से अवगत कराया जिस प्रकरण में जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कवंर पलाड़ा ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद अजमेर को आवष्यक कार्यवाही हेतु निर्देष प्रदान किये। श्री नाथूलाल नूवाद, जिला परिषद सदस्य ने ग्राम पंचायत कालानाडा व अन्य ग्राम पंचायतो में कार्यरत कनिष्ठ तकनीकी सहायक कमलेष कुमार एवं बेयरफुट टेक्नीषियन विषाल की कार्यषैली ठीक नही होने के कारण इन दोनो कर्मचारियों को हटाने हेतु निवेदन किया है। जिस प्रकरण में जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी को आवष्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया। समस्त ग्रामवासी ग्राम सेठन ग्राम पंचायत रामपुरा डाबला पंचायत समिति पीसांगन ने स्कूल वाली बावडी की सफाई कराकर प्रधानमंत्री के ‘कैंच द रेन‘ अभियान से जोड़ने हेतु निवेदन किया है। जिस प्रकरण में जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी को आवष्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया। प्रधानाध्यापक राजकीय माध्यमिक विद्यालय रेल्वे कॉलोनी बान्दनवाडा ने विद्यालय परिसर में जल संग्रहण परियोजना का कार्य पूर्ण करवाने हेतु निवेदन किया है। जिस प्रकरण में जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी को आवष्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया। श्री रामधन निवासी लल्लाई तह. सरवाड ने प्रार्थी कर्नवसन शुदा आराजी का ग्राम पंचायत लल्लाई से आवासीय पटटा जारी करवाने हेतु निवेदन किया है। जिस प्रकरण में जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा ने विकास अधिकारी सरवाड़ को आवष्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया। ग्रामीणजन भिनाय ने सरपंच/सचिव के खिलाफ गबन व भ्रष्टाचार का आरोप सिद्ध होने पर पद से बर्खास्त कर दण्डनात्मक कानूनी कार्यवाही कराने हेतु निवेदन किया है। जिस प्रकरण में जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी को आवष्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया। समस्त ग्रामवासी सराना, केसरपुरा ने ग्राम सराना में बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय को माध्यमिक विद्यालय में क्रम्मोनत करने हेतु निवेदन किया है। प्रधानाचार्य, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुरडिया, अजमेर ने अवगत कराया कि अषोक पालडिया वरि.सहायक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुरडिया अजमेर करीब 21 माह से भी अधिक समय तक प्रतिनियुक्ति पर चल रहे है जिससे विद्यालय से संबंधित कार्य समय पर नही हो पा रहे है। अतः प्रधानाचार्य ने अषोक पालडिया को कार्यमुक्त करने हेतु निवेदन किया है। जिस प्रकरण में जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा ने मुख्य जिला षिक्षा अधिकारी, माध्यमिक, अजमेर को आवष्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया।
बैठक में श्री गौरव सैनी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर, श्री मुरारी लाल वर्मा, अति.मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर, श्री हरजीराम जी चौधरी उपनिदेषक (कृषि विस्तार), डॉ. श्री मोहित देवल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, अजमेर, श्रीमती अंजना शुभम जिला षिक्षा अधिकारी, प्रारम्भिक, श्री भगवती प्रसाद शर्मा, अति.जिला षिक्षा अधिकारी, प्रारम्भिक, श्री सुरेष कुमावत, बजाज अलायन्स, श्रीमती पुष्पा सिंह जिला आयोजना अधिकारी, श्री आई.सी. खण्डेलवाल, अधिषाषी अभियंता (वाटरषैड) एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

दीपक कादीया
7737597589

error: Content is protected !!